Before going on Char Dham Yatra, read this news
सत्य खबर, देहरादून
उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चारधाम यात्रा मार्ग जगह-जगह बाधित है। गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। रुद्रप्रयाग में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड आने की वजह से बंद हो गया है।मौसम के लिए 24 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी हो गया है। ऐेसे में आने वाले दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। इधर चारधामों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। रूद्रप्रयाग जिले में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद अब बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड आने की वजह से बंद हो गया है। जिले के तरसाली गांव के पास अचानक भूस्खलन के कारण पहाड़ों से भरभराकर मलबा नीचे गिरने लगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मलबा साफ होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।Before going on Char Dham Yatra, read this news
गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास बुधवार सांय साढ़े पांच बजे अचानक भारी भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग को बहाल करने में जुटा है। इस स्थान पर मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा बार-बार प्रभावित हो रही है। यमुनोत्री हाईवे भी रानाचट्टी में भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 22 सितंबर को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। 23 और 24 सितंबर को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश होगी। इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।Before going on Char Dham Yatra, read this news
ALSO READ:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराया,जानिए कितने से
पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में डाट पुलिया के समीप नया बस अड्डा मार्ग पर पहाड़ी से भारी बोल्डर व मलबा गिरा, जिससे पांच घंटे यातायात बंद रहा। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे पुनाड़ स्थित महादेव मंदिर के पीछे की तरफ से भारी भूस्खलन से बोल्डर सीधे नया बस अड्डा मार्ग पर जा गिरे। बोल्डरों से नए बस अड्डे के मार्ग किनारे निर्मित नगर पालिका के शौचालय को भी क्षति पहुंची है। व्यास घाटी के सात गांवों में फंसे 62 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू इधर व्यास घाटी के सात गांवों में फंसे 62 आदि कैलाश यात्री और स्थानीय लोगों का चिनूक, एलएच और एक निजी हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। ये लोग पूजा के लिए व्यास घाटी में गए थे लेकिन बारिश के चलते सड़क बंद होने के कारण वहीं फंस गए थे। जानकारी के अनुसार, चिनूक हेलीकॉप्टर से गुंजी से पिथौरागढ़ 32 लोग लाए गए। वहीं वायुसेना के एलएच हेलीकॉप्टर से गुंजी से धारचूला 14 लोग सुरक्षित निकाले। साथ ही तीसरे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से 16 लोगों का रेस्क्यू किया गया। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट.लिपुलेख सड़क मलघाट में दो हफ्ते से बंद है। इस कारण व्यास घाटी के गांवों में 62 से बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे फंस गए थे।Before going on Char Dham Yatra, read this news
Aluminium recycling processing capacity Aluminium scrap casting Responsible metal recycling
Scrap metal recovery and reclamation Ferrous material innovation in recycling Iron scrap reprocessing
Ferrous metal recycling conventions, Iron reclaiming solutions, Metal recycling industry updates