Bhupendra Singh Hooda check route of the yatra
सत्यखबर, पानीपत। राहुल गांधी की भारत के जोड़ो यात्रा के हरियाणा में दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज पानीपत रैली से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रैली स्थल व यात्रा के रूट का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली और नेता व कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए।Bhupendra Singh Hooda check route of the yatra
इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक लगभग 3000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पूरे देश में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में पहले चरण के दौरान उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि यात्रा को लेकर हरियाणा की जनता में कितना उत्साह है। इसके दूसरे चरण में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। जनसैलाब के मामले में हरियाणा खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पानीपत में होने वाली भारत जोड़ो रैली में भी बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे। जन भागीदारी के हिसाब से यह ऐतिहासिक रैली साबित होगी।
Also check these link:
15.67 करोड़ संपति के मालिक हैं हुड्डा, रिवाल्वर भी रखते हैं हुड्डा, बेशुमार कारों के हैं मालिक
भीख मंगवाती थी चाची… घर भी हड़पा, नहीं मिलता था खाना पढ़िए दो मासूमों की दर्दनाक कहानी
हरियाणा में नहीं ठहरेंगे राहुल गांधी… UP से एंट्री के बाद लौटेंगे दिल्ली जानें क्यों?
हरियाणा के इस शहर से लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर गिरफ्तार, इस शख्स की 10 लाख में ली थी सुपारी
हुड्डा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जात-धर्म के नाम पर होने वाली बंटवारे की राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी की मुहिम रंग ला रही है। जहां से यात्रा गुजरती है लाखों की तादाद में लोग उसके साथ जोड़ते हैं। हरियाणा में पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी अलग-अलग सामाजिक और नागरिक संगठनों से राहुल गांधी का संवाद जारी रहेगा। राहुल गांधी किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी समेत अलग-अलग वर्गों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जानते हैं और फिर उसे आवाज देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ाव महसूस कर रहा है।
पत्रकारों द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जबाव में हुड्डा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें बैठक पर करके सिर्फ टाइमपास कर रही हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में अपना फैसला सुना हो चुका है। अब इसे लागू करवाने की जिम्मेदारी केंद्र और हरियाणा सरकार की है। इसलिए इस मुद्दे पर बैठकें नहीं बल्कि अमलीजामा पहनाने की कार्यवाही करनी चाहिए।Bhupendra Singh Hooda check route of the yatra
खेल मंत्री पर लगे आरोपों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। तभी मामले की निष्पक्ष जांच संभव है।
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/ar/register?ref=JHQQKNKN
Scrap aluminium buyers Aluminium recycling stakeholder engagement Scrap metal volume estimation