हरियाणा

Haryana: हरियाणा-दिल्ली में CBI का बड़ा एक्शन, 11 जगहों पर की छापेमारी

Haryana News: सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में 9 जगहों पर और हरियाणा के हिसार में 2 जगहों पर रेड मारी है। सीबीआई की यह छापेमारी साइबर क्राइम से संबंधित है।

सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया, यह छापेमारी आरसी 14/2023 के तहत चल रहा है, जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी और 420 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66डी के तहत पंजीकृत था।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

सीबीआई का कहना है कि जानकारी मिली थी कि आरोपी सरकारी अधिकारियों बताता है। इसके बाद क्रिप्टो फ्रॉड करने के लिए कंप्यूटर संसाधनों और क्रिप्टो उपकरणों का उपयोग करता है। इसके अलावा भारत और विदेशों में लोगों को धोखा दे रहा था। दोनों राज्यों में हुए छापेमारी के दौरान, सीबीआई ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए और छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, और एक आईपैड जब्त किया। सीबीआई ने बताया कि यह जांच अभी जारी है।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button