ताजा समाचार

बड़ी खबर : हरियाणा में पहली से 5वीं कक्षा तक फिर से बढ़ी छुट्टी,जानिए कब तक

सत्य खबर, चंडीगढ़।
हरियाणा में फिर से स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। सूबे में पहली से 5वीं तक स्कूल 28 जनवरी तक बंद रहेंगे, जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं लगती रहेंगी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं 29 जनवरी से लगेंगी​​​​।

इससे पहले ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर चुकी है। स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा।

हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बदलाव किए हैं। कल श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी की गई थी। हरियाणा में पूरे 22 दिन बाद स्कूल आज खुल गए हैं। सरकार की ओर से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन की थी। इसके बाद ठंड को देखते हुए 5वीं क्लास तक स्कूलों में 20 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी थीं।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

21 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे, फिर 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी सरकार ने घोषित कर दी थी। इसके बाद अब आज यानी 23 जनवरी से स्कूल खुले हैं।

Back to top button