ताजा समाचार

बड़ी खबर : हरियाणा में ठहरे रोडवेज बसों के पहिए,जानिए क्या है वजह

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा में रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसमें महेंद्रगढ़ को छोड़कर बाकी जगह सुबह बसें नहीं चली। हिसार, रेवाड़ी, चरखी दादरी, जींद समेत अन्य जगह कर्मचारी सुबह से बस अड्‌डे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बसों का चक्का जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के रूट पर बसें नहीं गई। वहीं महेंद्रगढ़ में हड़ताल नहीं है। बस अड्डा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया बसें चल रही हैं। आगे जो स्थिति होगी उससे अवगत करवा दिया जाएगा।

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अनुसार प्रदेश में करीब 4100 से अधिक रोडवेज बसें हैं। उन्होंने पहले ही हड़ताल की घोषणा कर रखी थी।

PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा
PBKS vs MI Qualifier 2: अहमदाबाद की पिच पर होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों की चलेगी धूम! जानिए PBKS vs MI मुकाबले में क्या होगा

– हिसार में 23 जनवरी की रात से 24 जनवरी तक हिसार बस स्टैंड व उपकेंद्र एवं हांसी बस स्टैंड पर धारा 144 लागू की गई है। आदेशों की उल्लंघन करने पर IPC की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

– रोहतक में 184 बसें हैं, जिनमें से आज कोई भी बस नहीं चली। रोडवेज कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से हड़ताल की हुई है। साथ ही प्रदर्शन भी जारी है।

– परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हड़ताल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी डिपो के GM को हड़ताल से निपटने के लिए उचित कदम उठाने को कहा है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी होगी।

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत
Punjab News: डीजीपी गौरव यादव के नए प्लान में छुपा है नशा तस्करों के खिलाफ सख्त वार! क्या ड्रोन सिस्टम से मिलेगी बड़ी जीत

– कुछ जिलों में रोडवेज GM ने संबंधित जिलों के DC को लेटर लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस बल तैनात करने की मांग की, ताकि गाड़ियों को रोकने और टायरों की हवा निकालने की स्थिति में हड़ताली कर्मचारियों को रोका जा सके।

Back to top button