Bipasha Basu reached home with baby
सत्य खबर , मुंबई । बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के कई सालों बाद आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा है। मंगलवार की सुबह बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। वह बेटी को गोद में लिए पपराजी के सामने आईं। उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी थे। शनिवार को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। अभी तक वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। बेटी को गोद में लिए कपल बेहद खुश नजर आया।Bipasha Basu reached home with baby
बेटी को लेकर घर पहुंचा कपल
तस्वीरें करण और बिपाशा के घर के बाहर क्लिक की गई हैं। बिपाशा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उन्होंने नन्ही देवी को गोद में लिया है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। बिपाशा कार से बाहर निकलीं और फिर करण ने उनके साथ खड़े होकर पोज दिए। इस दौरान करण ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है।
Also check these news links:
श्रद्धा हत्या आरोपी पूनावाला के कितने शिकार,मोबाइल उगल रहा राज
रईसों के बंगलों की शोभा बढ़ा रहे करोड़ों के सांप, जानिए कैसे हुआ खुलासा
मध्य प्रदेश कांग्रेस के इन विधायकों की बीजेपी में जाने की चर्चाएं
हरियाणा : बिन मांगे महिला को दिया लोनअब न्यूड फोटो भेज दे रहे धमकी, जानिए पूरा मामला
मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की थीं शेयर
बिपाशा और करण का यह पहला बच्चा है। दोनों की मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। अगले साल उन्होंने शादी का फैसला किया। अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बिपाशा और करण ने आने वाले बच्चे के बारे में जानकारी दी थी।Bipasha Basu reached home with baby
नाम का किया था खुलासा
शनिवार को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बेटी के नाम का खुलासा किया। उन्होंने उसके नन्हे पैर की फोटो शेयर की। बिपाशा ने बच्चे के जन्म की तारीख लिखी, 12.11.2022 और नाम बताया, देवी बसु सिंह ग्रोवर।
Scrap aluminium upgrades Scrap aluminium price fluctuations Scrap metal reclaiming and recycling