सत्यखबर, मुंबई। Birthday Special RD Burman
हिंदी सिनेमा में एक से एक संगीतकार का जन्म हुआ है। इन संगीतकारों ने दुनिया भर में भारत के संगीत को लोकप्रिय बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे ही एक संगीतकार हैं राहुल देव बर्मन। राहुल एक ऐसे म्यूजिक कंपोजर रहे थे, जिन्हें संगीत का वैज्ञानिक कहा जाता था। यही नहीं, राहुल को ‘किंग ऑफ बॉलीवुड म्यूजिक’ की उपाधि से भी नवाजा गया था।
आज राहुल देव बर्मन का जन्मदिन है। संगीतकार का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। राहुल को बचपन से ही संगीत में काफी रुचि थी। संगीतकार ने अपने पिता से ही संगीत का प्रशिक्षण लिया था। राहुल के पिता भी अपने जमाने के जाने माने संगीतकार थे। संगीत के प्रति अपना रुझान देखते हुए राहुल ने काफी कम उम्र में ही अपने करियर का पहला गाना गाया था, जो फिल्म फंटूश के लिए था।
also read: ऐसे काबू में आए दिल्ली प्रगति मैदान के लूटेरे
आरडी बर्मन वेस्टर्न म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि 60 से लेकर 90 के दशक में आरडी ने लगभग 331 फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया था। यही नहीं, पंचम दा ने ही बॉलीवुड सिनेमा को वेस्टर्न म्यूजिक से भी रूबरू कराया था। फ्यूजन म्यूजिक में उनका आज भी कोई तोड़ नहीं है। पत्नी आशा भोसले और किशोर कुमार के साथ के साथ आरडी बर्मन की जोड़ी ने कई हिट गाने दिए।
also read:नवजोत सिंह सिद्धू के घर आने वाली है बहू
पर्सनल लाइफ की बात करें तो संगीतकार ने पहली शादी 1966 में रीता पटेल से की थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 1966 में शादी की। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और साल 1971 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आरडी अपने पिता सचिन देव बर्मन के साथ स्टूडियो जाते थे और वहां पहली बार उन्होंने आशा भोसले को देखा और उनसे इंप्रेस हो गए। आरडी का दिल आशा भोसले पर आ गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
also read: सावन में हैं ये त्यौहार और इतने सोमवार
आपको बता दें कि पंचम दा को मिर्च खाने के ही नहीं, उगाने का भी शौक था। अपने मैरीलैंड अपार्टमेंट्स के बगीचे में उन्होंने लगभग 200 किस्मों की मिर्चियां लगा रखी थीं। बर्मन को शराब और सिगरेट की बहुत बुरी लत थी, जो उनकी मौत का कारण भी बनीं। 4 जनवरी 1994 को उनका निधन हो गया। Birthday Special RD Burman