हरियाणा

भाजपा और इनेलो ने सिरसा लोकसभा के साथ किया भेदभाव – अशोक तंवर

सत्यखबर सिरसा (ब्यूरो रिपोर्ट) – लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है, हरियाणा में 12 मई को चुनाव होने है, चुनावो को लेकर नेताओ ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है, सिरसा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने शहर में लोगो से मुलाकात कर चुनाव में कांग्रेस को वोट करने की अपील की ,इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तंवर ने दावा किया की कांग्रेस पार्टी हरियाणा में 10 लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी, वही अशोक तंवर ने भाजपा और इनेलो पर सिरसा लोकसभा के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

Panipat: 30 मई को पहरावर में होगा परशुराम जन्मोत्सव, 36 बिरादरियां बढ़-चढ़ कर लेंगी हिस्सा
Panipat: 30 मई को पहरावर में होगा परशुराम जन्मोत्सव, 36 बिरादरियां बढ़-चढ़ कर लेंगी हिस्सा

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक तंवर ने कहा की आज प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है,इनेलो पार्टी पूरी तरह से ख़तम हो गई है,इसी के चलते लोगो ने मन बना लिया है की इस बार कांग्रेस को जीताना है, अशोक तंवर ने भाजपा पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र में विकास न करवाने का आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा ने इस इलाके के साथ भेदभाव किया। विकास न करवाने के लिए इनेलो भी जिम्मेदार है क्योंकि सिरसा लोकसभा की अधिकतर विधानसभाओं में इनेलो के विधायक है। अशोक तंवर ने कहा की हमने अपने कार्यकाल में इस इलाके में बहुत विकास करवाया ,3 बड़े हाईवे बनवाये।

Anil Vij News: हरियाणा मंत्री ने दिया साफ जवाब- AAP विधायक रामन अरोड़ा की गिरफ्तारी सामान्य घटना
Anil Vij News: हरियाणा मंत्री ने दिया साफ जवाब- AAP विधायक रामन अरोड़ा की गिरफ्तारी सामान्य घटना

जे जे पी को मिले चुनाव चिन्ह पर तंज कसते हुए अशोक तंवर ने कहा की इनकी चप्पल इनके साथ साथ भाजपा के काम आएगी। वही अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर अशोक तंवर बोले अरविंद शर्मा कांग्रेस को छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे, अब वो भाजपा में शामिल हुए है, वो कांग्रेस में आना चाहते थे लकिन हमने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल नहीं किया क्योंकि वो पहले कांग्रेस को छोड़कर चले गए थे।

Back to top button