candidate Zilla Parishad on the bjp symbol
सत्य खबर,सिरसा । सिरसा में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद के चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बुधवार को सूची जारी की। इसमें नौ प्रत्याशियों को सीधे कमल के फूल के साथ मैदान में उतारा है जबकि 10 आजाद प्रत्याशियों को पार्टी का समर्थन दिया है। हालांकि अभी अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी बाकी है। 24 वार्ड में से 19 वार्डों के प्रत्याशियों का फैसला हुआ है।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनाव में ताल ठोक दी है। सिरसा में जिला परिषद के 24 वार्ड हैं। भाजपा ने मंथन के बाद बुधवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें नौ उम्मीदवारों को सीधे कमल का निशान आवंटित करके मैदान में उतारा है। इसके अलावा 10 आजाद उम्मीदवारों को पार्टी ने समर्थन दिया है। भाजपा के हरियाणा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य की ओर से जारी सूची में वार्ड अनुसार प्रत्याशियों की पार्टी ने घोषणा की है।candidate Zilla Parishad on the bjp symbol
मंत्री रणजीत सिंह के बेटे को भाजपा ने दिया समर्थन
जिला परिषद चुनाव में मंत्री रणजीत सिंह के बेटे गगनदीप सिंह भी आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। गगनदीप सिंह को भाजपा ने समर्थन देने की घोषणा है। रणजीत सिंह ने भी रानियां से आजाद प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर भाजपा को सरकार में समर्थन दे रखा है और अब रणजीत सिंह के बेटे को भाजपा ने समर्थन दिया है। गगनदीप सिंह जिला परिषद के वार्ड नंबर छह से चुनाव मैदान में है।candidate Zilla Parishad on the bjp symbol
Also check these news links:
अभिनेत्री रतन राजपूत ने खोला 4 साल इंडस्ट्री से दूर रहने का राज
भ्रष्टाचार के कारण गौशाला का काम अधर में लटका, क्यों पढ़े ये खास रिपोर्ट
दुनिया के सबसे गंदे आदमी की इतने साल में हुई मौत
मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने पर सोनिया गांधी ने कही है बड़ी बात
महिला चीनी जासूस गिरफ्तार, इस राज्य से हुई गिरफ्तारी
भाजपा की जारी सूची
वार्ड: प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह (निर्दलीय या कमल का निशान)
01: बीर चंद, कमल
02: सोमा देवी अबूबशहर, कमल
03: कृष्ण चौहान जंडवाला बिश्नोइयां, कमल
04: ओम प्रकाश रिसालियाखेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
05: सावित्री मम्मड़खेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
06: गगनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह सिरसा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
07: सीमा कंबोज, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
08: अमीर सिंह, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
11: सविता रानी माधोसिंघाना, कमल
14: सुरेंद्र मेहरिया शेरपुरा, कमल
15: चमेली देवी जोधकां, कमल
16: मनजीत सिंह सिकंदरपुर, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
18: राजेश जलंधरा केलनियां, कमल
19: सुनीता नेजाडेला, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
20: सुमन रानी पन्नीवाला मोटा, कमल
21: हरनूर सिंह, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
22: अमरजीत सिंह कालांवाली, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
23: सतगुरु सिंह सुब्बाखेड़ा, निर्दलीय (भाजपा समर्थित)
24: किरणजीत कौर, कमल
Scrap aluminium quality assurance Scrap aluminium safety procedures Metal reprocessing operations