हरियाणा

हरियाणा में भाजपा ने कर दिया जजपा के साथ खेला,जानिए कैसे

सत्य खबर, पंचकूला ।

पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दलों से आए नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने पार्टी का पटका पहना कर नेताओं का भाजपा में स्वागत किया। भाजपा जॉइन करने वालों में प्रमुख तौर पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल, अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज शामिल रहे।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरपाल कंबोज जेजेपी के बहुत ही वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ भाजपा जॉइन की है। आज जिस प्रकार से अन्य पार्टियों से बहुत से नेता भाजपा में आ रहे हैं, ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। देश में सबका साथ, सबका विकास, सब का प्रयास और सब का विश्वास लेकर चले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने संकल्प भी लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और उसे विकसित राष्ट्र के अंदर देश के 140 करोड लोगों का वह सहयोग और उनका आशीर्वाद मिल रहा है। इसी कड़ी में आज अशोक शेरवाल, कुसुम शेरवाल, भी अपने साथियों के साथ भाजपा में आए हैं। बहुत सारे ऐसे कार्यकर्ता भाजपा में आना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल से मिस काल देकर भाजपा के सदस्य बनें। भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button