सत्यखबर, हापुड़। Boyfriend enters Pramika’s house and shoots her
हापुड़ में मंगलवार को एक युवक ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पूरी घटना का खुलासा बुधवार को हुआ है। आरोपी के परिजनों के अनुसार युवक सोनू और युवती नीतू का प्रेम-प्रसंग था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में दस्तोई में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच में बातचीत शुरू हो गई थी।
ALSO READ: भाभी के साथ डांस करने की कीमत दो भाईयों ने जा’न देकर चुकाई
लगभग 2 साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। नीतू की शादी तय होने से सोनू परेशान था। वो नीतू से वहां पर शादी न करने के लिए बोल रहा था। वहीं नीतू का कहना था, वो अपने परिवार वालों के कहे अनुसार ही शादी करेगी। जिसके बाद सोनू ने ये कदम उठा लिया। नीतू की बुधवार को सगाई थी। जिस दिन नीतू की सगाई थी उसके एक दिन पहले घर से उसकी अर्थी उठी। नीतू घर की एकलौती बेटी थी। परिवार वाले नीतू की मौत से बहुत दुखी हैं। घर में हर तरफ नीतू की सगाई और शादी का सामान रखा हुआ है। जिसको देखकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रो रहे हैं। शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है। 21 मई को नीतू की शादी होने वाली थी।
ALSO READ: जेजेपी के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव का हुआ स्वागत, पार्टी में दर्जनों समाज-सेवी लोग जुड़े।
आसपास के लोगों का कहना है कि सोनू की सगी चाची लाली का मायका नीतू के घर के बिल्कुल बगल में है। चाची और नीतू के परिवार का एक-दूसरे के घर काफी आना जाना है। सोनू के एक जानने वाले ने हमें बताया कि नीतू का परिवार एक बार सोनू की चाची के साथ दस्तोई एक शादी समारोह में गया था। वहीं पर सोनू और नीतू की मुलाकात हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। कुछ समय बाद दोनों का अफेयर हो गया था। सोनू नीतू से मिलने अपनी चाची के घर आता रहता था। सोनू नीतू से शादी के लिए बोलता था लेकिन नीतू सोनू से शादी नहीं करना चाहती थी।
ALSO READ: धीरेन्द्र शास्त्री की शरण में यह भोजपुरी अभिनेत्री,जानिए किस लिए
सोनू के कहने पर कुछ दिन पहले सोनू के घर वालों ने नीतू के यहां रिश्ता भी भेजा था। लेकिन नीतू के परिवार ने इस रिश्ते के लिए इंकार कर दिया था। इसी के बाद से नीतू ने सोनू से बात करने से भी इंकार कर दिया था। वो उससे मिलती थनहीं थी। नीतू के परिवार ने उसका रिश्ता भी कहीं और कर दिया था। इस बात से सोनू बहुत नाराज था।
बेटी की अर्थी को देखकर नीतू के मां-बाप टूट गए हैं। वो लोग बार-बार यही बोल रहे हैं कि हम तो बेटी को विदा करना चाह रहे थे, क्या पता था बेटी हमेशा के लिए हमसे दूर हो जाएगी। हमारे सारे सपने टूट गए। धूमधाम से उसकी शादी कर रहे थे। सबको बुलाया था बेटी की शादी में लेकिन अब सब खत्म हो गया। सारी तैयारी यहीं रह गई और बेटी हमें छोड़कर चली गई। Boyfriend enters Pramika’s house and shoots her
Aluminium scrap material flow Aluminium scrap resources Scrap metal recovery and reprocessing