राष्‍ट्रीय

सीएम योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किये

सत्य न्यूज़/अयोध्या:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी और स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश की कामना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला का दर्शन, आरती और परिक्रमा की. महज तीन दिन बाद रामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान हो जायेंगे. ऐसे में सीएम ने यहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

शुक्रवार की सुबह रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया. 11 दिनों (9 जनवरी, 14 जनवरी और 19 जनवरी) के भीतर सीएम का यह तीसरा रामनगरी दौरा है। मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से अभिषेक से जुड़ी तैयारियों के संबंध में जानकारी भी ली.

Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम
Pahalgam Attack: शोपियां में लगाए गए पहलगाम आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकियों के पोस्टर! 20 लाख रुपये का इनाम

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। यहां उन्होंने संतों-महंतों का हालचाल भी पूछा। यहां ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री के जीवन और प्रतिष्ठा से जुड़ी जानकारी दी. दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान
Tribute To Martyred Soldiers: शहीद भारतीय सैनिकों की श्रद्धांजलि! CISF ने सोशल मीडिया पर किया सम्मान

Back to top button