Brick stones went fiercely in Haryana Gogamedi fair, case registered against so many injured
सत्य खबर, अंबाला
अंबाला के गोगा माड़ी मेले में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। विवाद शनिवार देर रात्रि गांव बब्याल में लगे गोगा माड़ी मेले में हुआ। बताया जा रहा है कि सैनिक विहार कॉलोनी (डेहा कॉलोनी) के एक युवक ने मेले के अंतिम दिन में युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।
मौके पर युवक को पकड़ने पर डेहा कॉलोनी के 150 से 200 लोगों ने गोगा माड़ी कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस कर्मचारी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Also read – रास्ते में गाड़ी खराब होने पर संजीवनी बनेगी डायल 112, जानिए कैसे
Also read – सांसद सिमरनजीत सिंह मान के शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले बयान हरियाणा में कोहराम
तनावपूर्ण माहौल, भारी पुलिस बल तैनात
विवाद बढ़ने के बाद गांव बब्याल में तनावपूर्ण माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में गोगा माड़ी कमेटी के प्रधान अनिल राणा ने बताया कि शनिवार रात्रि मेले के आखरी दिन डेहा कॉलोनी के युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने युवक को तुरंत काबू कर लिया था और पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच डेहा कॉलोनी वासियों की भीड़ आई और ईंट, रॉड, गुलेल, कुल्हाड़ी, लाठी व डंडो से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने फायरिंग भी की।
अनिल राणा ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाला पादरी भीड़ का नेतृत्व कर रहा था। वह भीड़ को जान से मारने की लिए उकसा रहा था। बताया कि भीड़ ने शिवम राणा, सोमपाल, अमन गोयल, तेजपाल, रोहित राणा, विकास, विशाल को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, भीड़ ने पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला बोल दिया।
पुलिस ने आरोपी मान सिंह, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, नेक सिंह, जसवंत सिंह, सुखदेव सिंह,क्रांति, पादरी, रामबीर, जुगनु, वरिंदी समेत 150 से 200 लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 332, 353, 323, 186, 506 और 307 के तहत केस दर्ज किया है।
Aluminium waste management Scrap aluminium storage solutions Scrap metal reclamation and repurposing