Success Story: हरियाणा के चौधरी बसंत सिंह का परिवार है सरकारी नौकरियों की फैक्ट्री, IAS-IPS समेत हैं 11 अफसर

Success Story: हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर अच्छा मुकाम हासिल करें और हम आपको हरियाणा के डूमरखां कलां गांव के ऐसे परिवार के बारे बताने जा रहे हैं जिसके सभी सदस्य सरकारी नौकरी में हैं।
चौधरी बसंत सिंह श्योंकद खुद महज चौथी पास थे। लेकिन अपने बच्चों को खूब पढ़ाया। नतीजा यह रहा कि परिवार सरकारी नौकरियों की खान बन गया। अकेले चौधरी बसंत सिंह के परिवार से दो IAS, एक IAS समेत वन क्लास के 11 असफर हैं।
चौधरी बसंत सिंह श्योंकद हरियाणा के जींद जिले के गांव डूमरखां कलां गाँव के रहने वाले हैं। बसंत श्योंकद का मई 2020 को देहांत हो गया। इन्होंने अपने चार बेटे और तीन बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई। बसंत सिंह श्योंकद के चारों बेटे क्लास वन के अफसर बने। उनकी अगली पीढ़ी भी इसी राह पर चल रही है। उनका एक पोत व पुत्रवधू आईएएस अफसर है। पोती ने आईपीएस ऑफिसर है। उनकी एक दोहती IRS है।
जानकारी के मुताबिक बसंत सिंह के बड़े बेटे रामकुमार श्योकंद कॉलेज प्रोफेसर रह चुके हैं। वर्तमान में रिटायर्ड हैं। इनकी पत्नी जयवंती श्योकंद आईएएस रही हैं। रामकुमार का बेटा यशेंद्र आईएएस है, जो अभी डीसी रेवाड़ी हैं। बेटी स्मिति चौधरी आईपीएस हैं। अंबाला में बतौर रेलवे एसपी तैनात हैं। स्मिति के पति राजेश कुमार बीएसएफ में आईजी हैं।
बसंत सिंह के दूसरे बेटे सज्जन कुमार कॉन्फेड में जीएम थे। इनकी पत्नी कृष्णा डिप्टी डीइओ रह चुकी हैं। तीसरे बेटे वीरेंद्र एसई थे। इनकी पत्नी इंडियन एयरलाइंस में डिप्टी मैनेजर रही हैं। बसंत सिंह के चौथे बेटे का नाम गजेंद्र सिंह हैं। ये भारतीय सेना में कर्नल पद रिटायर हुए हैं। वर्तमान में बतौर निजी पायलट सेवाएं दे रहे हैं।
बसंत सिंह की बड़ी बेटी बिमला के पति इंद्र सिंह एडवोकेट हैं। इनके बेटे अनिल ढुल बीबीएमबी में एसई विजिलेंस हैं। दूसरी बेटी कृष्णा प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुकी हैं। कृष्णा की शादी रघुबीर पंघाल से हुई, जो आर्मी में मेजर रहे और सेना से रिटायर होने के बाद एचएयू में विभागाध्यक्ष रहे।
कृष्णा की बेटी दया पंघाल ईटीओ है। विक्रम डॉक्टर है। तीसरी बेटी कौशल्या ने पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। इनके पति रणधीर सिंह एसई पब्लिक हेल्थ रहे हैं। इनकी बेटी रितु चौधरी आईआरएस हैं और पति अनुराग शर्मा भी आईआरएस हैं।
चौधरी बसंत सिंह श्योकंद के बड़े बेटे रामकुमार बताते हैं कि गांव डूमरखां कलां से उनके पिताजी जिंद जिला मुख्यालय आ गए थे और तब से उनका परिवार यहीं पर रह रहा है। गांव में चारों भाइयों की पुस्तैनी जमीन है। खास बात यह है कि चौधरी साहब के चारों बेटे में एक दूसरे पर अटूट भरोसा है। खेती का पूरा काम बड़े भाई रामुकमार सिंह देखते हैं और हर भाई को उसके हिस्से की आमदनी पहुंचा देते हैं।
रामकुमार बताते हैं कि पिताजी ने हम भाई-बहनों के साथ-साथ दूसरे बच्चों को भी आगे बढ़ाया। यहां जिंद में उन्होंने एक प्रतिभावान छात्र और छात्रा को गोद लिया और उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाया। वर्तमान ये दोनों ही कॉलेज में उच्च अध्ययन कर रहे हैं। चौधरी बसंत सिंह मूलरूप से खेती किया करते थे।