ताजा समाचार

सीएम मोहन भय्या निभाएंगे वादा, लाड़ली बहनो के खाते में डालेंगे राशि ….

भोपाल (प्रमोद व्यास)।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना  योजना की शुरुआत  मप्र विधानसभा चुनाव के पहले की थी। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान लगातार इस योजना का बखान आए दिन करते रहते हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने ट्वीट भी किया था की लाडली बहनों 10 जनवरी की तारीख आ रही है। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहन के खाते में राशि ट्रांसफर कर रहे हैं ।हालांकि इसमें अब पात्र और अपात्र कैटिगरी का प्रावधान कर दिया है।

लोकसभा चुनाव सर पर है ,ऐसे में अभी यह चलती रहेगी। सीएम मोहन यादव कह चुके है कि योजना बन्द नही होगी। प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में बुधवार को धनराशि जारी की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 1,576 करोड़ रुपये  अंतरित करेंगे। आज महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करने का कार्यक्रम सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।मुख्यमंत्री डॉ यादव  सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे। वहीं, महिला सशक्तीकरण सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, उल्लेखनीय कार्य करने वाले शौर्य दल के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
Punjab News: पाकिस्तान से लगते पंजाब के छह जिलों में आज स्कूल बंद! सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी संप्रेक्षण गृह, वनस्टाप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तीकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पाक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर “गुड टच-बैड टच” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा।

 

Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन
Punjab News: पंजाब सरकार का BBMB पर बड़ा आरोप! पानी के वितरण में नियमों का उल्लंघन

Back to top button