Haryana Congress in hands of Bhupinder Hooda
हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के पहले ही दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कुछ ऐसा किया कि उन्होंने हरियाणा के लोगों को संदेश दे दिया कोई कुछ भी कहे हरियाणा की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में ही रहेगी। पार्टी में कोई भी उनका विरोध करता रहे लेकिन राहुल गांधी की पहली पसंद भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) ही हैं। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में हरियाणा के लोग सुबह 6:00 बजे स्वागत समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर यात्रा का झंडा राजस्थान द्वारा हरियाणा को सौंपा गया। इसी फ्लैग सेरेमनी के दौरान राहुल गांधी ने जो किया उसने हरियाणा में कांग्रेसियों को एक संदेश दे दिया कि कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में ही रहेगी।Haryana Congress in hands of Bhupinder Hooda
Also check this news links:
मौसम अपडेट: इन राज्यों में शीतलहर और इनमें है बारिश के आसार, जानिए अपने राज्य का हाल
बिग ब्रेकिंग: पांचवी बेटी हुई तो बाप ने किया यह गंदा काम
भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में दूसरा दिन : हरियाणा को लेकर राहुल गांधी ने कही यह बड़ी बात
दरअसल हुआ यह हुआ कि राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष ने यात्रा का झंडा प्रोटोकॉल के हिसाब से हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान (Haryana Congress President Uday Bhan) के हाथ में दिया जिसके तुरंत बाद राहुल गांधी ने उदय भान को यह झंडा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपने का इशारा किया। जिसके बाद उदय भान ने यह झंडा भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंप दिया। हालांकि इस समय मच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता भी मौजूद थे। लेकिन राहुल गांधी ने प्रदेशाध्यक्ष के बाद यह मौका भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया।
राहुल गांधी के इस संदेश को हरियाणा की राजनीति में किस प्रकार से समझा जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हिसाब से ही चलेगी। गौरतलब है इस यात्रा की सफलता के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी टीम के साथ दिन-रात एक किया हुआ है। बुधवार को जिस प्रकार से भीड़ उमड़ी उसने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा में लोकप्रियता पर मुहर भी लगा दी। इस भीड़ ने यह भी सिद्ध कर दिया कि राहुल गांधी ने हरियाणा की कमान सही हाथों में दी है। इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताइएगा। Haryana Congress in hands of Bhupinder Hooda
Aluminum scrap Scrap aluminum inspection Metal waste recovery and recycling