ताजा समाचार

हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार लगभग फाइनल, घोषणा होना बाकि

सत्य ख़बर, चंडीगढ़ ।
हरियाणा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट चौंका सकती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भिवानी-महेंद्रगढ़ से विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कट सकती है। उनकी जगह विधायक राव दान सिंह को टिकट दी जा सकती है। राव दान सिंह पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के करीबी हैं।

वहीं रोहतक से दीपेंद्र हुड्‌डा की जगह भूपेंद्र हुड्‌डा या उनकी पत्नी आशा हुड्‌डा में से भी कोई एक चुनाव लड़ सकता है। दीपेंद्र हुड्‌डा के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस की हरियाणा से राज्यसभा सीट खतरे में पड़ सकती है। दीपेंद्र जीते तो उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। अगर दोबारा चुनाव हुआ तो हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा यह सीट जीत सकती है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने ये सीट हुड्‌डा परिवार के लिए छोड़ दी है।

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?
Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?

वहीं गुरुग्राम से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव को टिकट नहीं मिलेगी। उनकी जगह कांग्रेस 5 बार के सांसद राव इंद्रजीत के खिलाफ बॉलीवुड एक्टर रहे कांग्रेस नेता राज बब्बर को टिकट दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की सभी सीटों पर उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं।
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हाईकमान चाहता था कि भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी खुद भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें। हालांकि वे इसके लिए राजी नहीं हुईं। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के लिए टिकट मांग रही थी। सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र हुड्‌डा ग्रुप लगातार इसकी मांग कर रहा था ताकि सीनियर नेताओं को चुनाव लड़ाकर भाजपा को 2019 की तरह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने से रोका जा सके।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अब हरियाणा में टिकटों की स्थिति लगभग क्लियर हो चुकी है। इनमें अंबाला से वरूण मुलाना, करनाल से वीरेंद्र राठौड़, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह, हिसार से पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह, सिरसा से कुमारी सैलजा और रोहतक से हुड्‌डा परिवार (भूपेंद्र हुड्‌डा या दीपेंद्र हुड्‌डा) का नाम लगभग तय है। गुरुग्राम सीट से हाईकमान की पहली पसंद राज बब्बर हैं। दूसरे नंबर पर कैप्टन अजय यादव हैं। फरीदाबाद में पहले नंबर पर करण दलाल और दूसरे नंबर पर महेंद्र प्रताप का नाम है।

Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति

Back to top button