हथियारों की रिकवरी के लिए दोनों बदमाशों को एक खाली प्लाट में लेकर पहुंची थी कुरुक्षेत्र पुलिस
सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : कुरुक्षेत्र के पीपली क्षेत्र में सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाश घायल हुए हैं। सेक्टर सात में वकील बलवंत सिंह वालिया के घर पर लूट करने वाले मुख्य आरोपी कमल व साहिल से मामले में सीआईए एक की टीम आरोपियों से वारदात में प्रयोग असला बरामद करवाने के लिए निशानदेही के आधार पर उमरी चौक के पास एनएच 44 स्थित फ्लावर सिटी के बगल में खाली पार्क में लेकर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वहां छुपाया हुआ पिस्तौल उठाकर पुलिस को देने की बजाए उन पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दोबारा से काबू कर लिया।
घायल आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी साहिल व कमल के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी मामले में मुख्य आरोपी थे फिलहाल दोनों आरोपियों का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह सीआईए 1 की टीम, थाना सदर थानेसर व फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
इस मुठभेड में दोनों तरफ से करीब छह से सात राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के टांग में गोली लगने से घायल हो गए। टीम ने आरोपियों को दोबारा से काबू कर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया था और टीम ने कई स्थानों से आरोपियों से लूट का माल भी बरामद किया है, लेकिन वारदात में प्रयोग हथियार व कपड़े बरामद करने बाकी थे। शाम को पूछताछ में आरोपियों ने बताया की उन्होंने हथियार उमरी चौक के पास स्थित फ्लावर सिटी के बगल में खाली पड़ी प्लाट में झाड़ियां में छुपाया है।
निशानदेही के आधार पर उमरी चौक के पास एनएच-44 स्थित फ्लावर सिटी के बगल खाली प्लाट में ले गई। वहां झाड़ियों में छुपाई पिस्तौल उठाते ही दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों की टांग में गोली मारकर घायल कर दोबारा काबू कर लिया। घायल आरोपियों का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनके पास से एक बिना लाइसेंस का देसी पिस्टल बरामद हुआ है।
#HaryanaNews #Kurukshetra #Robbery #CrimeReport #PoliceEncounter #LawEnforcement #PublicSafety #CrimePrevention #JusticeServed #BreakingNews #SafetyFirst #CommunityWatch #PoliceAction #CriminalInvestigation #LocalNews #HaryanaPolice #CrimeAwareness #SecurityMatters #NewsUpdate #HaryanaCrime