पिता ने किया लड़की के साथ गलत काम करने का प्रयास, 20 हजार रुपए में बेचने की धमकी

Satyakhabarindia

सफीदों सदर थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर किया मामला दर्ज, जांच शुरू

सत्य खबर हरियाणा

पीएम मोदी के आगमन पर अभेद्य किले जैसी होगी जींद की सुरक्षा, तैनात रहेंगे 15 आईपीएस, 50 एचपीएस, 5000 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Rape attempt by Father : जींद जिले के सफीदों सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक लड़की ने अपने पिता पर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लड़की ने थाना एचटीएम हिसार कुछ शिकायत दी थी, जिस पर हिसार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जींद पुलिस को भेज दी थी। अब सफीदों सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और इशांत शर्मा ने मिलकर लॉन्च की एनर्जी ड्रिंक, बने बिजनेस पार्टनर

एक गांव की नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 2 जुलाई को वह अपने घर पर अपनी चारपाई पर सो रही थी तो रात्रि को उसके पिता रवि पेट पर आकर बैठ गया और गुप्त अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा और रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया तो लड़की की माता उठ गई। लड़की की माता ने इसका विरोध किया तो पिता ने लड़की और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। लड़की के पिता ने कहा कि वह उन्हें 20 हजार रुपए में बेच देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि रात को उसके पिता ने लड़के बुलाकर उसे उठाने की कोशिश की। इसके बाद लड़की अपने पिताजी से बचकर अपनी नानी के घर हिसार आ गई। लड़की का आरोप है कि इसके बावजूद भी उसके पिता ने उसके पास फोन करके गंदी-गंदी गालियां दी।

सफीदों सदर थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर धारा 10/18/6 पोस्को एक्ट व 351 (3) 62/64(2)(एफ)/75 (2)/79 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री का हरियाणा में स्वागत, लेकिन प्रधानमंत्री हरियाणा की जमीनी हकीकत जानकर उठाएं कड़े कदम : राव नरेंद्र सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top