पुलिस ने हमलावर दो बदमाशों की पहचान की, गिरफ्तारी के लिए दबिश
सत्य खबर हरियाणा
Firing on kanvariya : हरियाणा के हिसार में बुधवार देर रात जिंदल हॉस्पिटल रोड पर शिव मंदिर के पास बाइक सवार 5-6 बदमाशों ने अंधाधुंध दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसके छर्रे लगने से अपने भांजे को कांवड़ यात्रा के लिए छोड़ने आए एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटी घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए आईटीआई चौक की तरफ फरार हो गए और घायलों को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों राहुल और मुकेश की पहचान कर ली है, जिन पर पहले से आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच से छह बदमाशों ने दयानंद कॉलोनी में तिकोना पार्क और शिव मंदिर के पास मौजूद कांवड़ियों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायर किए, जिसमें पति, पत्नी और उनकी 12 साल की बेटी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। कई कांवड़िए जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। बदमाशों के जाने के बाद भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन रहा।
उधर, आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को पास के ही जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि दो बदमाशों की पहचान कर ली र्ग है, जिन पर पहले से आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात शिव मंदिर के पास काफी संख्या में कांवड़िए एकत्रित हो रहे थे, जो दर्शन करके आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान दयानंद कॉलोनी निवासी गोविंद (36) अपनी पत्नी निशा (30) और 12 साल की बेटी बीरा उर्फ गुन्नू के साथ अपने भांजे को छोड़ने जाने के लिए वहां आया था। तभी दो बाइकों पर 5-6 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बिना कुछ कहे दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।इस फायरिंग में गोविंद, उसकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद जहां हमलावर युवक आईटीआई चौक की तरफ भाग गए, वहीं मौके पर भगदड़ मच गई। राहगीरों ने घायल परिवार को तुरंत जिंदल अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर में पार्षद जगमोहन मित्तल भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में दाखिल परिवार के तीनों सदस्यों की स्थिति डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। पार्षद ने बताया कि गोविंद जिंदल फैक्ट्री में काम करता है।
अचानक हुई इस घटना के बाद पार्षद जगमोहन मित्तल ने बताया कि उन्होंने विधायक सावित्री जिंदल को भी सूचना दे दी है। उन्हें बताया गया कि घायलों को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उन्होने कहा कि पुलिस भी मौके पर तत्काल पहुंच गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस बोली-सीसीटीवी खंगाल रहे
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार का कहना है कि अभी घायलों के बयान दर्ज कर रहे हैं। इसके आधार पर पर्चा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है। बाइक सवार कौन थे? इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है। इसमें राहुल और मुकेश शामिल हैं जिसमें पहले भी आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
#Haryana #Hisar #Kanwariyas #FiringIncident #SafetyFirst #CommunitySupport #InjuryUpdate #LocalNews #CrimeReport #PublicSafety #EmergencyResponse #FamilyInjured #JusticeForVictims #PeaceInTheCommunity #HaryanaNews #SupportTheInjured #AwarenessCampaign #SocialJustice #HaryanaPolice #StaySafe