ताजा समाचार

Delhi News: झोपड़ी में लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आग लगने से एक सिलेंडर भी फट गया।

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आग लगने से एक सिलेंडर भी फट गया। सुचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दिल्ली दमकल विभाग टीम को आग लगने की सूचना मंगलवार सुबह 222 बजे मिली थी।

इसके बाद मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने से मृतक तीनों लोग आइजीएल कंपनी के लिए ठेके पर काम करते थे।

जानकारी के मुताबिक, आइजीएल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है इसलिए ये लोग अस्थायी टेंट में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। श्याम सिंह और कांता प्रसाद दोनों सगे भाई हैं। वह औरैया के गांव नवादा के रहने वाले थे।

Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली
Delhi News: दिल्ली में पहली बार दर्शन के लिए आए बुद्ध के पवित्र अवशेष, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली

इन लोगों की हुई मौत
मृतक जागे सिंह, जिला बांदा, गांव खेहरा।
श्याम सिंह पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा
कांता प्रसाद पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा
दरवाजे पर चेन बांधकर लगा रखा था ताला

यह झुग्गी डीडीए की जमीन पर अवैध रूप से बनी हुई थी। ये झुग्गी लकड़ी के प्लाईबोर्ड से बनाई गई थी। झुग्गी में रसोई समेत अन्य सामान था। रात को झुग्गी में रहने वाले लोग दरवाजे पर चेन बांधकर उसमें ताला लगाकर रखते थे। यहां लाइट नहीं है। इसलिए रात को डिबिया जलाते थे।

आनंद विहार थाना पुलिस को घटना की जानकारी PCR कॉल के जरिये रात 2:42 बजे (11मार्च) मिली। आईजीएल कंपनी के चार अस्थायी मजदूर नाला के पास DDA प्लॉट और रोटरी क्लब कार्यालय के बगल में अस्थायी टेंट में रहते थे। रात के वक्त मजदूर टेंट में सो रहे थे। वे टेंट में जलाने के लिए कूलर स्टैंड पर डीजल की डिबिया रखते थे और टेंट के गेट पर ताला लगाते थे।

Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश
Punjab News: फोन में छुपा था गद्दारी का राज! गगन से उजागर हुए ISI के 20 एजेंट, पांच साल की गुप्त साजिश

रात 2 बजे जब टेंट में आग लगी तो श्याम सिंह ने टेंट से भागने के लिए ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। नितिन सिंह टेंट से भागने में कामयाब रहे। जबकि जागे सिंह, श्याम सिंह और कांता टेंट में फंस गए और उनकी मौत हो गई। नितिन सिंह के पैर में भी चोट आई है।

आग लगने के कारण एक गैस सिलेंडर भी फट गया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।

Back to top button