हरियाणा

डॉ. सुशील गुप्ता ने मतदाताओं का आभार जताया मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को लिखा पत्र

कुरुक्षेत्र :

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र संसदीय सीट पर दिए गए सहयोग, समर्थन और प्रेम-प्यार के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता से मिला स्नेह ही उनकी कमाई है और यही उनकी पूंजी हैं। लोकसभा चुनाव में लोगों के विश्वास और भरोसे से मजबूती मिली है। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी कुरुक्षेत्र को पत्र लिखकर मतपेटी नियंत्रण कक्ष की लाइव निगरानी के लिए एक्सेस देने की भी मांग की है।

 

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के नियंत्रण कक्ष तक लाइव पहुंच प्रदान की जाए। ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी के लिए आवश्यक है और यह सुनिश्चित करना हमारा अधिकार भी है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी भी तरह से बाधित न हो। इसलिए हमें नियंत्रण कक्ष तक लाइव पहुंच का एक्सेस दिया जाए।

 

उन्होंने कहा है कि बीजेपी की तानाशाह सरकार को सत्ता से बाहर करने का मौका जनता को मिला है। सरकार संस्थाओं को अपने इशारे पर चला रही है। देश में किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। देश में असल लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है। इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button