Earthquake: तिब्बत में भूकंप के झटके से हड़कंप! धरती के भीतर छिपा है भूकंप का खतरनाक राज

Earthquake: शुक्रवार सुबह तिब्बत क्षेत्र में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस घटना की जानकारी दी। भूकंप का केंद्र चीन और नेपाल की सीमा के करीब था। इससे पहले भी तिब्बत में कई बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं।
भूकंप क्यों आते हैं
धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं जो लगातार हिलती रहती हैं। कभी-कभी ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या रगड़ती हैं जिससे भूकंप आते हैं। भूकंप के कारण घर गिरते हैं और कई लोगों की जान जाती है। आम जनता को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है।
An earthquake with a magnitude of 4.2 on the Richter Scale hit Tibet at 09:27:27 IST today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/YjK5eNswJQ
— ANI (@ANI) May 23, 2025
भारत में भूकंप संवेदनशील क्षेत्र
वैज्ञानिकों के अनुसार भारत के लगभग 59 प्रतिशत क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील हैं। भारत को चार भूकंप क्षेत्रों में बांटा गया है जिनमें जोन 5 सबसे संवेदनशील है। दिल्ली जोन 4 में आती है जहां 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप भी आ सकता है। हिमालय और कुछ अन्य भूकंप रेखाएं भारत में खतरा बढ़ाती हैं।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा
रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर के सामान गिर सकते हैं। 5 से 5.9 में भारी सामान हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत की नींव में दरारें आ सकती हैं। 7 से 7.9 में इमारतें गिर सकती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा रहता है। 9 या इससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप सबसे विनाशकारी होते हैं।
तिब्बत की हालिया घटनाओं ने बढ़ाई चिंताएं
तिब्बत में भूकंप के बाद चीन के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में भी बड़ी भूस्खलन की घटना हुई। इसमें चार लोग मारे गए और कई लोग मलबे में दबे हैं। ऐसे हालात भूकंप की गंभीरता और उसके खतरों को उजागर करते हैं।