हरियाणा

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

हरियाणा में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों घायल बदमाश PGI में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हरियाणा में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों घायल बदमाश PGI में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि आज सुबह चार बजे रोहतक पुलिस ओर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ CIA 1 और दो बाइक पर सवार बदमाशों के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की सूचना मिली थी कि नई अजान मंडी के पास बालचंद चौक पर एक बाइक पर दो बदमाश आ रहे है।

Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?
Sonipat News: 24 साल के राहुल की खुदकुशी ने उठाए सवाल, क्या झूठे आरोप बने मौत की वजह?

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाल बिछाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। वहीं पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों क पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा बदमाश बाइक से गिर गया और उसके पैर में फैक्चर हो गया।

Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!
Karnal News: तीन दिन से लापता ललित की लाश नहर में मिली, दोस्तों पर हत्या का आरोप!

फिलहाल, दोनों बदमाशों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।  गोली लगने वाले बदमाश का नाम नवीन और दूसरे का नाम नीरज बताया जा रहा है। दोनों बदमाश रोहतक शहर के रहने वाले है। उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

Back to top button