गुरुग्राम वेयरहाउस में आग, पानीपत में टेंट हाउस जला हिसार में स्कूटी एजेंसी में आग लगी

Satyakhabarindia

सत्य खबर, पंचकूला

प्रदेश में दिवाली की रात 4 जिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। गुरुग्राम, हिसार, पानीपत और अंबाला में अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगी। आगजनी की यह घटनाएं आतिशबाजी और दीपक से हुई है। तीन जगह आतिशबाजी के कारण आग लगने की घटना हुई जबकि हिसार की स्कूटी एजेंसी में एजेंसी में लगाए गए दीपकों के कारण आग लगी। आग लगने की इन घटनाओं के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। आज की घटनाओं पर दमकल केदो से आई गाड़ियों ने काबू पा लिया।

हिसार में ई-स्कूटी शोरूम में आग लगने से 70 स्कूटी जल गई। पानीपत में जगदम्बा टेंट हाउस में रॉकेट से आग लगने की घटना सामने आई है। जबकि मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। गुरुग्राम में वेयरहाउस जलकर राख गुरुग्राम जिले के गांव जोड़ी में आतिशबाजी के कारण बाजरे की पुलियों में भीषण आग लग गई।

 

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

बताया जा रहा है कि आठ एकड़ क्षेत्र में कटाई के बाद पुलियों को स्टोर किया गया था। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मानेसर के फायर ऑफिसर नरेंद्र ने बताया कि सवा 8 बजे आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। राठीवास गांव के एक वेयरहाउस में भी लगी आग गुरुग्राम शहर और मारुति मानेसर से भी अतिरिक्त फायर टीमें मौके पर भेजी गई हैं। वहीं, गुरुग्राम के राठीवास गांव के एक वेयरहाउस में भी भीषण आग लग गई। सेक्टर-29, भीम नगर और उद्योग विहार फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।

ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग

हिसार में ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग हिसार की ऑटो मार्केट में दुकान नंबर 305 में आग लग गई। यह दुकान ई-स्कूटी का शोरूम थी। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर दिए जलाकर कर्मचारी चले गए थे, जिसके चलते आग भड़क गई। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शोरूम के अंदर रखी करीब 70 स्कूटियां और 200 बैटरियों के सेट जलकर राख हो गए।

टेंट हाउस और कूड़े के ढेर में आग

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पानीपत में टेंट हाउस और कूड़े के ढेर में आग पानीपत के विराट नगर स्थित जगदम्बा टेंट हाउस में रॉकेट से आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, शहर की ज्योति कॉलोनी में दीवाली पर पटाखे चलाते समय कूड़े के ढेर में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।

गोदाम में लगी आग

अंबाला में गुरुद्वारे के पास गोदाम में आग अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोदाम किसका है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

 

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

राहत और बचाव कार्य जारी चारों जिलों में फायर विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। दीपावली की रात में इस तरह की आगजनी की घटनाओं से प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top