हरियाणा

हरियाणा परिवहन मंत्री के घर पर धरने की तैयारी में किसान

सत्य खबर, अंबाला ।   

अंबाला में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) एवं किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान कल 28 मई को हरियाणा में परिवहन मंत्री असीम गोयल के अंबाला में स्थित आवास का घेराव करने के साथ-साथ पंजाब में 16 स्थानों पर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों और अन्य नेताओं के घरों के सामने धरने देंगे।

 

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा चलाए जा रहे किसान आंदोलन-2 को आज 105 दिन पूरे हो गए हैं। बढ़ते तापमान में भी किसानों के हौंसले बुलंद हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मान लेती,तब तक वे बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे।

 

किसान नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में अपने प्रतिनिधियों से सवाल पूछना कोई अपराध नहीं है। पंजाब सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बन खेलने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। किसानों ने कहा कि हरियाणा में भी परिवहन मंत्री असीम गोयल के अलावा अन्य मंत्रियों का भी दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घेराव किया जाएगा।

 

पंजाब में यहां करेंगे घेराव

 

पटियाला-प्रणीत कौर, मोती महल

 

बठिंडा शहर-परमपाल कौर मलूका

 

फरीदकोट-हंसराज हंस

 

Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल
Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल

अमृतसर – तरनजीत संधू

 

खडूर साहिब – मंजीत सिंह मन्ना, मियांविंड निवास

 

पठानकोट – दिनेश बब्बू

 

जालंधर – सुशील रिंकू के घर के सामने

 

होशियारपुर – अनिता सोम प्रकाश का निवास

 

संगरूर – अरविंद खन्ना के घर के सामने

 

लुधियाना – रवनीत सिंह बिट्टू

 

फिरोजपुर – राणा सोढ़ी, ममदोट, फिरोजपुर दो स्थानों पर

Haryana News: कटाई के मौसम में खेतों की आग ने मचाई हलचल, अब हर जिले में होगी कड़ी निगरानी
Haryana News: कटाई के मौसम में खेतों की आग ने मचाई हलचल, अब हर जिले में होगी कड़ी निगरानी

 

फतेहगढ़ साहिब – गेजा राम बाल्मीकि

 

आनंदपुर साहिब- सुभाष शर्मा के घर के सामने दादू जोध गांव (अमृतसर)

 

फाजलिका सुनील जाखड़

 

ममदोट – राणा सोढी

 

बैठक में ये किसान रहे मौजूद

 

इस बैठक में सुखविंदर सिंह सभरा, बलवंत सिंह बेहरामके, गुरध्यान सिंह सिवाना, बीबी सुखविंदर कौर, करनैल सिंह लंग, मंगत सिंह, सुखचैन सिंह हरियाणा, हरनेक सिंह सिद्धुवाल, सतनाम सिंह हरिके व बाज सिंह सांगला समेत अन्य मौजूद रहे।

Back to top button