ताजा समाचार

Fatigue Risk: अगर अचानक से थकान महसूस हो रही है, तो हो सकता है ये बीमारी का संकेत

Fatigue Risk: एक स्वस्थ व्यक्ति को अच्छी नींद मिलनी चाहिए। लेकिन अगर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अचानक थकान के कारण

थकान आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक आम बात है। कभी-कभी नींद की कमी या अधिक काम करने से थकान हो सकती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण के अचानक से या बार-बार थकान महसूस हो रही है, तो यह गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यहां जानिए कौन-कौन सी खतरनाक बीमारियां बार-बार थकान का कारण बन सकती हैं…

Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता
Glenn Maxwell का चौंकाने वाला फैसला! वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, नई पीढ़ी के लिए खोला रास्ता

Fatigue Risk: अगर अचानक से थकान महसूस हो रही है, तो हो सकता है ये बीमारी का संकेत

अचानक थकान के कारण

  • एनीमिया (Anemia)
    एनीमिया को रक्त की कमी भी कहा जाता है। यह हमेशा थका हुआ महसूस करने का एक बड़ा कारण हो सकता है। खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से शरीर थका हुआ महसूस करता है। इन कोशिकाओं का काम फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर उसे शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाना होता है। इनकी कमी से जल्दी थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • थायरॉइड (Thyroid)
    थायरॉइड की बीमारी भी थकान का एक प्रमुख कारण है। जब थायरॉइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, तो थकान महसूस होती है। थायरॉइड ग्रंथि गले के सामने के हिस्से में स्थित होती है, जो मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को छोड़ती रहती है। अगर ये हार्मोन अधिक मात्रा में छोड़े जाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिसे हाइपरथायरॉइडिज्म कहा जाता है। वहीं, जब हार्मोन कम मात्रा में छोड़े जाते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसे हाइपोथायरॉइडिज्म कहा जाता है। इसमें शरीर की मांसपेशियों में थकान और कमजोरी महसूस होती है।
  • मधुमेह (Diabetes)
    शरीर को चलाने के लिए ग्लूकोज यानी शुगर की जरूरत होती है। यह ईंधन की तरह काम करता है। टाइप-2 मधुमेह के मरीजों का शरीर ग्लूकोज का पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पाता है, जिससे यह खून में घुल जाता है और थकान का कारण बनता है। इसलिए अचानक या अत्यधिक थकान मधुमेह का संकेत हो सकता है।
  • डिप्रेशन (Depression)
    आजकल डिप्रेशन की समस्या भी काफी आम हो गई है। पूरी दुनिया इस बीमारी से जूझ रही है। यह सबसे ज्यादा भूख, प्यास और नींद को प्रभावित करता है। इसके मरीज हमेशा ऊर्जावान महसूस नहीं करते हैं। उन्हें अक्सर थकान महसूस होती है।
  • आर्थराइटिस (Arthritis)
    आर्थराइटिस की शुरुआत में पहचान नहीं हो पाती है। यह जोड़ों में दर्द करता है और शरीर अचानक से जल्दी थक जाता है। आर्थराइटिस शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला कर सकता है, जो हड्डियों और कोशिकाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। इस बीमारी के लक्षणों में थकान भी शामिल है।
  • कमजोरी (Weakness)
    शारीरिक कमजोरी के कारण थोड़ा सा काम करने पर भी थकान हो जाती है। इससे छोटे-छोटे काम भी सही ढंग से नहीं हो पाते हैं। शरीर में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, स्लीप एपनिया भी थकान का एक कारण हो सकता है।

Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला
Punjab News: प्रीत नगर में ड्रग्स तस्करों ने CIA स्टाफ पर किया हमला! पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Back to top button