सत्य खबर, नई दिल्ली । First solar eclipse of this year
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगे वाला है। इस ग्रहम को निंगालू या संकर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। इस बार 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि वैशाख महीने की अमावस्या का दिन ये पड़ रहा है। ये सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे खत्म होगा।
आइए जानें सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे देखें…?
भारतीय ज्योतिषीय कैलेंडर के मुताबिक 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या के दिन सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे के बीच ग्रहण लगेगा। हालांकि पूर्ण ग्रहण सिर्फ एक मिनट से भी कम समय के लिए रहेगा। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजकर 29 मिनट से सुबह साढ़े चार बजे तक रहेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण लगभग 3 घंटे रहेगा। तारीख के मुताहिक सूर्य ग्रहण दुनिया की लगभग 8.7 प्रतिशत आबादी द्वारा देखा जाएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में रहने वाले लोग पूर्ण या आंशिक सूर्य ग्रहण की क्रिया को नहीं देख पाएंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया के शहर Exmouth में सूर्य ग्रहण का असर सबसे ज्यादा दिखेगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर के देशों अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, चीन,फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, थाईलैंड, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, बरूनी, सिंगापुर में दिखाई देगा।
also read:
बढ़ते ही जा रहे हैं कोरोना के कदम,जानिए कहां के कैसे हैं हालात
अतीक-अशरफ के हत्यारे का क्या है हरियाणा कनेक्शन, जानिए इस खबर में
साल का पहला सूर्य ग्रहण किस राशि पर क्या डालेगा प्रभाव, क्या है उपाए, जानें सबकुछ सूर्य ग्रहण 2023: कैसे देखें? सूर्य ग्रहण को देखने को लिए आपको कई सावधानियों को बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण को देखते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे अंधापन हो सकता है। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण कभी नहीं देखना चाहिए। सूर्य ग्रहण देखते समय नासा 14-शेडेड वेल्डिंग ग्लास, ब्लैक पॉलीमर या एल्युमिनाइज्ड माइलर जैसे फिल्टर का उपयोग करें।
सूर्य ग्रहण को देखने को लिए आप NASA की वेबसाइट या उनके सोशल मीडिया हैंडल पर जा सकते हैं। नासा अक्सर ग्रहण की क्रियाओं को वीडियो के जरिए या लाइव वीडियो दिखाता है। First solar eclipse of this year
Aluminium scrap secondary markets Scrap aluminium documentation Scrap metal recycling best practices