सत्य खबर, फतेहाबाद ।Former Haryana MLA passes away.
हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूकलां क्षेत्र से विधायक रहे रणसिंह बैनीवाल का आज निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना पाकर उनके निवास पर शोक जताने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। रण सिंह बैनीवाल जेजेपी के जिला अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल के ताऊ थे।
पैतृक गांव ठुइयां में होगा संस्कार.
वे फतेहाबाद में विधानसभा हलका रहे भट्टूकलां से 1980 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक बने थे। उन्होंने तब पूर्व मंत्री प्रो.संपत सिंह को हराया था। भजनलाल सरकार में वे ढाई साल तक विधायक रहे थे। अपने मिलनसार स्वभाव और स्वच्छ छवि के लिए वे हमेशा विख्यात थे। ज्यादातर वे बस में ही सफर करना पसंद करते थे। अब काफी समय से वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। राजनीति में ईमानदार व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जाने जाते रहे।
उनकी तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री पंचकूला में रहती हैं और रण सिंह उनके पास ही पंचकूला में रहते थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ठुइयां में किया जाएगा।
Also Read: हरियाणा : पति विदेश में पत्नी बेटियों को छोड़कर लापता