ताजा समाचार

Gond Katira For Stomach: गोंद कतीरा को दूध में मिलाकर पिएं, इन पेट की बीमारियों से मिलेगी राहत, जानिए इसका उपयोग कैसे करें

Gond Katira For Stomach: पेट से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों को गोंद कतीरा का दूध के साथ सेवन जरूर करना चाहिए। गोंद कतीरा का सेवन पेट की बीमारियों में फायदेमंद होता है। जानिए कब और कैसे इसका सेवन करना चाहिए?

गोंद कतीरा, जो देखने में गोंद की तरह लगता है, लेकिन दोनों में बहुत अंतर होता है। गोंद कतीरा का प्रभाव ठंडा होता है जबकि गोंद का प्रभाव गर्म होता है। गोंद कतीरा का उपयोग गर्मियों में किया जाता है। यह गोंद की तरह ही प्राकृतिक रूप से पेड़ों से निकलता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। फाइबर से भरपूर होने के कारण गोंद कतीरा पेट और आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। गोंद कतीरा कब्ज को दूर करने और सूजन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है। जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

दूध और गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें?

इसके लिए, 1 चम्मच गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह तक यह फूलकर जेल की तरह हो जाएगा। सुबह इस भीगे हुए गोंद कतीरा को 1 गिलास गर्म दूध में मिलाएं। यदि चाहें तो आप दोनों चीजों को हल्का सा उबाल भी सकते हैं। मिठास के लिए इसमें थोड़ा शहद या चीनी मिला लें। इसे सुबह खाली पेट पिएं। इस तरीके से गोंद कतीरा का नियमित सेवन करने से कब्ज से राहत मिलेगी।

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट खोलेगा भविष्य के दरवाजे! जानिए रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट खोलेगा भविष्य के दरवाजे! जानिए रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

Gond Katira For Stomach: गोंद कतीरा को दूध में मिलाकर पिएं, इन पेट की बीमारियों से मिलेगी राहत, जानिए इसका उपयोग कैसे करें

दूध और गोंद कतीरा खाने के फायदे

पाचन समस्या का समाधान: अगर आप गोंद कतीरा का इस तरह नियमित सेवन करते हैं, तो यह पाचन को सुधारता है। गोंद कतीरा पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है। वहीं, दूध में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन दोनों चीजों का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

कब्ज से राहत: गोंद कतीरा का रोजाना सेवन करने से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है। गोंद कतीरा खाने से आंतें स्वस्थ रहती हैं और कब्ज से राहत मिलती है। रात को दूध के साथ गोंद कतीरा पीने से सुबह पेट साफ होता है। इससे आंतें साफ होती हैं और पेट फिट रहता है।

Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य
Shubman Gill: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में क्या बदलेगा भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य

नींद में सुधार: गोंद कतीरा में ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी नींद को भी सुधारते हैं। अगर आप रात को गर्म दूध के साथ गोंद कतीरा खाते हैं, तो यह अच्छी नींद लाने में मदद करता है। दूध और गोंद कतीरा खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Back to top button