हरियाणा

किसान आंदोलन को लेकर गुरनाम चढूनी ले रहे यूनियन की बैठक

सत्य खबर ,कुरुक्षेत्र।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डरों पर चल रही तनातनी के बीच कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक शुरू हो गई है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, विभिन्न खाप नेता व प्रदेश भर से किसान नेता इस बैठक में पहुंचे हैं। इससे पहले किसानों के समर्थन में शुक्रवार को प्रदेश में टोल फ्री किए गए और शनिवार को ट्रैक्टर मार्च निकाले गए। रविवार को आज बैठक में आंदोलन को लेकर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

भाकियू (चढूनी) की प्रदेश स्तरीय बैठक ब्रह्मसरोवर पर चल रही है। बैठक में किसान आंदोलन के वर्तमान हालात, सहयोग आदि पर चर्चा के बाद आगे की रणनीति पर बनाई जाएगी। बता दें कि दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसान 13 फरवरी से अंबाला में शंभू बॉर्डर और जींद में खनौरी बॉर्डर पर जमे हैं। हरियाणा पुलिस ने कई लेयर की सुरक्षा के प्रबंध करके उनको रोका हुआ है। किसानों पर आंसू गैस व रबड़ की गोलियां तक चलाई गई हैं। बता दें कि जब किसानों का दिल्ली कूच शुरू हुआ तो भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) के प्रधायन गुरनाम सिंह चढूनी ने इस आंदोलन से अपने आप को अलग बताया था। लेकिन पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच तनाव को देखते हुए चढूनी ने इस आंदोलन में सहयोग देने का फैसला लिया।

इसी को लेकर आज कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई गई है। हालांकि आज शाम को चंडीगढ़ में किसानों व केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक होने वाली है। भाकियू कोई भी फैसला लेने से पहले इस बैठक में होने वाली चर्चा पर भी नजर रखेगी।

Back to top button