ताजा समाचार

अपनी शादी पर दुल्हन को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा,जानिए कहां का है मामला

सत्य खबर,मुजफ्फरनगर ।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शादी समारोह में शान के लिए दुल्हन को हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद से दुल्हन की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। वायरल वीडियो में दुल्हन लगातार गोलियां चलाती नजर आ रही है। दुल्हन ने एक नहीं दनादन तीन गोलियां हवा में चलाई हैं।

हालांकि पुलिस ने वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात दुल्हन और दूल्हे के विरुद्ध धारा 290 और 336 में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक दुल्हन की तलाश नहीं कर पाई है।

पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें शादी समारोह के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे के साथ पिस्टल से हर्ष फायरिंग करती नजर आ रही है। एक गोली चलाने के बाद पिस्टल जब रुक जाती है तो समारोह में मौजूद एक युवक दुल्हन को पिस्टल पकड़ना और गोलियां चलाने के बारे में बता रहा है।

NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार
NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार

जानकारी होने के बाद दुल्हन लगातार तीन गोलियां हवा में चला देती है। दुल्हन का हर्ष फायरिंग करने वाला वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने अज्ञात दूल्हा-दुल्हन पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज के बाद पुलिस ने पिस्टल वाली दुल्हन की जानकारी की तो वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बताई गई।

कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल होनी वाली वीडियों के आधार पर दूल्हा-दुल्हन पर तो केस दर्ज कर लिया है लेकिन जो गोली चलाने को कह रहा है क्या पुलिस उस पर भी कार्रवाई करेगी।

वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच की। बुधवार रात को भंगेला चौकी प्रभारी दारोगा तपन जयंत की ओर से अज्ञात दूल्हा-दुल्हन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया, कि हाथ में पिस्टल लेकर दुल्हन फायरिंग कर रही है। दूल्हा भी साथ में खड़ा है। मालूम चला है कि बागपत से खतौली क्षेत्र के गांव दूधली में बरात आई थी। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई। हर्ष फायरिंग की वजह से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।

Ambala News: गुरुद्वारे गए परिवार के सूने घर पर ताले तोड़कर ताबड़तोड़ चोरी
Ambala News: गुरुद्वारे गए परिवार के सूने घर पर ताले तोड़कर ताबड़तोड़ चोरी

इंस्पेक्टर उमेश कुमार रोरिया ने बताया, कि मामले की जांच की जा रही है। शस्त्र समेत फायरिंग करने वाले दूल्हा-दुल्हन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button