हरियाणा

Haryana : अनिल विज के बाद भाजपा के इस प्रत्याशी को झेलना पड़ा किसानों का भारी विरोध

सत्य खबर, नारायणगढ़ ।
अंबाला में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के बाद किसानों ने भाजपा के नारायणगढ़ से उम्मीदवार पवन सैनी को घेर लिया। सैनी काफिले के साथ वोट मांगने फतेहगढ़ जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने चोरों तरफ से ट्रैक्टर लगा कर उन्हें घेर लिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह किसानों के बीच फंसे रहे। किसान उन्हें ट्रैक्टर चढ़ा कर कुचलने का डर दिखाते रहे।

इस दौरान खूब हंगामा हुआ। बाद में SP सुरेंद्र भौरिया भारी पुलिस बस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पवन सैनी को वहां से निकाला। बताया जा रहा है कि भाजपा कैंडिडेट पर किसानों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

अंबाला में भाजपा उम्मीदवारों का गांवों में किसानों की ओर से भारी विरोध किया जा रहा है। रविवार को पहले अंबाला कैंट के भाजपा कैंडिडेट अनिल विज का गांव गरनाला में किसानों ने विरोध किया। उन्हें सभा को जैसे-तैसे निपटाकर लौटना पड़ा। इसे लेकर अनिल विज ने चुनाव आयोग और DGP से शिकायत भी की है। विरोध कर रहे कुछ किसानों के नाम भी बताए।

यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि किसानों ने रविवार शाम को नारायणगढ़ से भाजपा कैंडिडेट पवन सैनी के काफिले को घेर लिया। वह नारायणगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ में वोट मांगने के लिए जा रहे थे।

Bribe Case
Bribe Case: हरियाणा पुलिस का कर्मचारी 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, SHO की भी जांच होगी

उनके आने की सूचना किसानों को मिल गई तो पूरी तैयारी के साथ किसान रास्ते पर ही पहुंच गए। उन्होंने पवन सैनी के काफिले को सड़क पर घेर लिया। किसानों ने उनकी गाड़ी के चारों तरफ ट्रैक्टर लगा दिए। ऐसे में उम्मीदवार पवन सैनी ट्रैक्टरों के बीच में बुरी तरह फंस गए। उनके साथ पुलिस के जवान भी थे।

Back to top button