राष्‍ट्रीय

Haryana : कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर आप प्रदेशाध्यक्ष डा.सुशील गुप्ता का बड़ा ब्यान,जानिए क्या कहा

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।
विधानसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन में सीटों के बंटवारों पर आज फैसला होने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने 5 और समाजवादी पार्टी (SP) ने 3 सीटें कांग्रेस से मांगी हैं। कांग्रेस आप को 5 सीटें दे सकती है।

इस बीच हरियाणा में आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अभी तक हाईकमान ने गठबंधन के बारे में कुछ बताया। अगर आज गठबंधन नहीं हुआ तो हम सभी 90 सीटों पर आप के उम्मीदवार उतार देंगे।

I.N.D.I.A गठबंधन में अभी समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर संशय है। सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 3 सीटों की सूची कांग्रेस को भेजी हैं, इन सीटों में पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुरुग्राम की सोहना सीट शामिल हैं।

Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!
Operation Sindoor पर विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब! राहुल-खरगे का पत्र बना सियासी हलचल की वजह!

आप कैंडिडेट्स घोषित करने के बारे में राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि इस पर संदीप पाठक का बयान आ चुका है, सुशील गुप्ता ने भी साफ किया है। हम पूरी तरह तैयार हैं। हम कैंडिडेट घोषित करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। जैसे ही पार्टी संगठन या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से इजाजत मिल जाएगी, चयनित उम्मीदवार चुनाव लड़ने जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर संजय कहते हैं, ‘सुशील गुप्ता कह रहे हैं कि शाम तक लिस्ट जारी कर देंगे तो उनकी बात भी सही है। 12 तारीख तक ही नॉमिनेशन का समय है। इस हिसाब से हमारे पास टाइम बचा नहीं है।’ उम्मीदवारों के चयन पर संजय सिंह ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, वे अरविंद केजरीवाल से बात कर आगे बढ़ेंगे। अब समय कम बचा है। कांग्रेस की तरफ से आप को 4+1 फॉर्मूला यानी 5 सीट का ऑफर दिया गया है। इनमें जींद, कलायत, पानीपत (ग्रामीण), गुरुग्राम और पिहोवा सीट शामिल है। हालांकि, आप ओल्ड फरीदाबाद सीट भी मांग रही है।

जींद से आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, कलायत से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पिहोवा से पूर्व मंत्री बलवीर सैनी आप के टिकट से चुनाव लड़ सकते हैं। पानीपत (ग्रामीण) और गुरुग्राम से अभी कोई चेहरा सामने नहीं आया है।

Operation Sindoor की गूंज सीजफायर के बाद भी जारी! वायुसेना का सख्त संदेश पाकिस्तान की नींद उड़ाने को काफी!
Operation Sindoor की गूंज सीजफायर के बाद भी जारी! वायुसेना का सख्त संदेश पाकिस्तान की नींद उड़ाने को काफी!

लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस के जॉइंट कैंडिडेट डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा आती हैं। गुप्ता यह चुनाव तो नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने इस सीट के अंतर्गत आने वाली 4 सीट (गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत) पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस यह चारों सीट भी आप को दे सकती है।

Back to top button