हरियाणा

Haryana : अज्ञात युवती का शव मिला हत्या की आशंका

सत्य खबर, पानीपत ।
पानीपत शहर में एक युवती का शव मिला। शव के पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया। यहां दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से बॉडी की जांच की। मौके से सभी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मौके पर ही शव की पहचान के प्रयास किए। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। यहां उसकी शिनाख्त के लिए डेडबॉडी रखवाई गई है। जिसका आज पोस्टमॉर्टम भी होगा।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई। दरअसल, नई सब्जी मंडी में एक शेड के नीचे बोरियों की कटाई का काम होता है। रविवार दोपहर बाद वहां एक व्यक्ति पहुंचा। उक्त व्यक्ति का उस जगह पर बोरी कटाई का काम होता है। उसने वहां आने पर लड़की को मृत पड़ा देखा।

उसके गले में चार्जर की तार लपेटी हुई थी। जिससे आशंका है कि उसका गला घोंट कर हत्या की गई है। साथ ही उसके मुंह पर चोट के भी निशान थे। लड़की की उम्र 20 से 25 साल के बीच प्रतीत हुई है। लड़की की पहचान नहीं हो पाई।

Haryana News: रोहतक में कार जलने की घटना कैमरे में कैद, ड्राइवर की बहादुरी की सराहना
Haryana News: रोहतक में कार जलने की घटना कैमरे में कैद, ड्राइवर की बहादुरी की सराहना

Back to top button