हरियाणा

‘आप पार्टी हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जुड़ी क्रांति लाएगी’

AAP party will bring revolution related to education, health and employment in Haryana

सत्य खबर/ सोनीपत : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को बदलाव यात्रा के आठवें दिन सोनीपत में प्रेस वार्ता की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के अलग अलग जिलों से आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा निकाल रही है। जनता अपने घरों से निकल कर आम आदमी पार्टी को समर्थन कर रही है। लोग अपने घरों से निकलकर फूलमालाओं के साथ बदलाव यात्रा का स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभाओं में शहरों में और गांव में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। इसका मकसद हरियाणा के अंदर अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, जवान को नौकरी, नशा मुक्त, भय मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का निर्माण करना है।

Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट
Haryana: स्वास्थ्य विभाग की निदेशक ने पकड़ी गड़बड़ी, अस्पताल में मिली लापरवाही की लंबी लिस्ट

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा आज नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। चिट्टे का नशा, इंजेक्शन का नशा, जहरीली शराब का नशा दिनों दिन प्रदेश में बढ़ रहा है। हरियाणा के हर गांव में एकांत जगह पर खाली सिरिंज देखने को मिलेंगे। इसका मुख्य कारण प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों का कर्ज के बोझ के नीचे दबना है। बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही और वे नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस स्तर पर नशे का कारोबार पनप रहा है, वह बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के बिना मुमकिन नहीं है। सरकार चाहे तो नशा चंद दिनों में खत्म कर सकती है। सरकारी संरक्षण में नशे के तस्कर खुले आम घूम रहे हैं। हाल ही में विधानसभा में बताया गया था कि हरियाणा में 2016 से 2023 के बीच नशे की वजह से 39 ही मौत हुई हैं। जबकि उसी दौरान एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) का डेटा आया, जिसमें बताया गया कि हरियाणा में 2016 से 2023 के दौरान 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। ये साफ बताता है कि हरियाणा सरकार विधानसभा में भी गलत आंकड़े पेश कर रही है।

Haryana News: रेड स्क्वायर मंदिर में मिला धमकी भरा खत, देशभर से 100 लोगों के अपहरण की साजिश
Haryana News: रेड स्क्वायर मंदिर में मिला धमकी भरा खत, देशभर से 100 लोगों के अपहरण की साजिश

उन्होनें कहा कि अधिकारियों और नेताओं की सरपरस्ती में नशे का कारोबार चल रहा है। नशे की वजह से सुसाइड करने वाले हरियाणा में सबसे ज्यादा हैं। हरियाणा के सुसाइड रेट 2021 के मुकाबले ढाई प्रतिशत बढ़ा है। प्रति एक लाख की आबादी पर 12.6% युवा आत्महत्या कर रहे हैं। सुसाइड रेट हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा है। इसमें 61 फीसदी वे हैं जिनकी सालाना आमदनी एक लाख से भी कम है। इसमें वे शामिल हैं जो बेरोजगार हैं और कर्ज के तले दबे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में युवाओं के रोजगार के कोई इंतजाम नहीं किया। युवा दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। पंजाब सरकार ने नशे का बिल्कुल खात्मा कर दिया है। जबकि हरियाणा बढ़ते नशे के कारण उड़ता हरियाणा बन चुका है। प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं। लेकिन, खट्टर सरकार 10 हजार युवाओं को नौकरी के नाम पर इजरायल भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

Back to top button