ताजा समाचारहरियाणा

Haryana News: हरियाणा की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव हुए शांतिपूर्वक संपन्न: राज्य चुनाव आयुक्त

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। 12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू किया जाएगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किये जाएंगे।

हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। 12 मार्च को मतगणना का कार्य प्रातः 8 बजे से शुरू किया जाएगा और इसी दिन परिणाम भी घोषित किये जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए आयोग द्वारा व्यापक प्रबन्ध किये गए। चुनावी प्रक्रिया में सामान्य, पुलिस तथा खर्च पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई।

इसके साथ-साथ सभी सम्बन्धित निकायों में डयूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी लगाए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया और साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। समुचित चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन सदन में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर निगम मानेसर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल तथा यमुनानगर में महापौर (मेयर) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। इसके साथ-साथ नगर निगम अम्बाला और सोनीपत में महापौर (मेयर) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ।

IPL 2025: क्या पंत की खराब फॉर्म लखनऊ को प्लेऑफ से बाहर कर देगी या आज आएगा धमाकेदार वापसी का पल
IPL 2025: क्या पंत की खराब फॉर्म लखनऊ को प्लेऑफ से बाहर कर देगी या आज आएगा धमाकेदार वापसी का पल

उन्होंने बताया कि नगर परिषद अम्बाला सदर, पटौदी-जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ तथा नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ।

राज्य में आज हुये मतदान में राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, रोहतक एवं रेवाड़ी को छोड़कर) 07 नगर निगमों में आम चुनाव, 02 नगर निगमों (अम्बाला एवं सोनीपत) में महापौर के लिए उप चुनाव; 04 नगर परिषदों (अम्बाला सदर, सिरसा, थानेसर एवं पटौदी-जटौली मंडी) में आम चुनाव तथा सोहना, जिला गुरूग्राम नगर परिषद में प्रेजीडेंट/प्रधान के पद के लिए उप चुनाव तथा 21 नगरपालिकाओं में आम चुनाव एवं 02 नगरपालिकाओं असन्ध, जिला करनाल एवं ईस्माईलाबाद, जिला कुरूक्षेत्र में प्रधान पद के लिए उप चुनाव तथा नगरपालिका सफीदों के वार्ड नं0 14 और तरावड़ी के वार्ड नं0 15 में वार्ड के सदस्य के लिए उप चुनाव के लिए मतदान हुआ इन सभी संस्थाओं में कुल मिलाकर 5106134 मतदाता थे।

महापौर के उप चुनाव में अम्बाला नगर निगम एवं सोनीपत नगर निगम में मतदाताओं में कम जोश देखने को मिला।

इसी प्रकार दिल्ली से सटे 02 महानगरों; नगर निगम, फरीदाबाद एवं नगर निगम, गुरूग्राम में मत प्रतिशत काफी कम रहा। कुछ जगहों पर समय सीमा की समाप्ति सायं 6 बजे भी लोग कतार में खड़े देखे गये जिनको वोट करने के लिए समय दिया गया ताकि जो लोग 6 बजे शाम तक मतदान के लिए कतार में लगे हुये थे उनसे मतदान करवाया जा सके।

PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस
PM Internship Scheme: आज खत्म हो रहा है मौका देश की टॉप कंपनियों में काम का सुनहरा ऑफर सिर्फ 10वीं पास को मिलेगा चांस

कुल मिलाकर राज्य भर में मतदान शान्तिपूर्वक, पारदर्शी तरीके से एवं निष्पक्षतापूर्ण सम्पन्न हुआ कहीं से भी कोई हिंसा अथवा अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका बराड़ा, बवानी खेड़ा, सिवानी, लौहारू, जाखल मंडी, फरूखनगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, सीवन, पूंडरी, कलायत, नीलोखेड़ी, इंद्री, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर, खरखौदा तथा रादौर में प्रधान (प्रेजिडेंट) और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। इसी प्रकार नगर पालिका असंध तथा इस्माइलाबाद में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ। नगरपालिका सफीदों के वार्ड नंबर 14, तरावड़ी के वार्ड नंबर 5 में वार्ड सदस्य पद हेतु उप-चुनाव के लिए मतदान हुआ।

राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि नगर निगम पानीपत में 9 मार्च को मतदान करवाया जाएगा। आज हुये नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं के चुनाव में हुए मतदान तथा 09 मार्च को पानीपत नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव की मतगणना 12 मार्च को एक साथ ही करवाई जायेगी तथा चुनावी नतीजे भी उसी दिन जारी किये जायेंगे।

Back to top button