ताजा समाचारहरियाणा

Haryana News: हरियाणा के CM सैनी ने देखा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत

Haryana News: हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में दशकों से चली आ रही तनातनी में अब दोनों राज्यों की सरकारें नई मिठास घोलने का प्रयास कर रही हैं।

Haryana News: हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में दशकों से चली आ रही तनातनी में अब दोनों राज्यों की सरकारें नई मिठास घोलने का प्रयास कर रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंगलवार को पंजाब विधानसभा पहुंचे और बजट सत्र की कार्यवाही देखी।

मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब दौरे को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। हरियाणा के दोनों शीर्ष नेताओं के अचानक पहुंचने पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

करीब 20 मिनट तक देखी सदन की कार्यवाही

सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सैनी और स्पीकर कल्याण ने करीब 20 मिनट तक सदन की कार्यवाही देखी।

Delhi News: कादी विहार में पैसे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बेटे के दोस्त ने किया फायरिंग
Delhi News: कादी विहार में पैसे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बेटे के दोस्त ने किया फायरिंग

इसके बाद वे स्पीकर चैंबर गए, जहां उन्होंने पंजाब के वरिष्ठ मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की। इस अनौपचारिक चर्चा में हरियाणा और पंजाब के सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों पर बातचीत हुई।

यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत

हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर, हिंदी भाषी क्षेत्र और चंडीगढ़ जैसे मुद्दों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हरियाणा चंडीगढ़ में नया विधानसभा भवन बना रहा है, जिसका पंजाब विरोध कर रहा है।

वहीं, एसवाईएल विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्पीकर का यह दौरा दोनों राज्यों के बीच नए संवाद की शुरुआत माना जा रहा है।

IPL 2025: विराट कोहली का मुस्हीर पर तंज! क्या पानी पिलाने वाला साबित होगा बड़ा खिलाड़ी
IPL 2025: विराट कोहली का मुस्हीर पर तंज! क्या पानी पिलाने वाला साबित होगा बड़ा खिलाड़ी

हरियाणा विधानसभा में इस समय बजट सत्र का मध्यावधि अवकाश चल रहा है और बुधवार से दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, पंजाब सरकार भी बुधवार को अपना बजट पेश करने जा रही है।

Back to top button