हरियाणाताजा समाचार

Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी खबर, 27 मार्च तक होगा फसल पंजीकरण

जिला के जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण नहीं करवाया है, वे किसान 27 मार्च तक रबी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं।

सिरसा जिले के जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण नहीं करवाया है, वे किसान 27 मार्च तक रबी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। कृषि उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि अभी तक जिला सिरसा के 103627 किसान 758088 एकड़ का पंजीकरण करवा चुके हैं। लेकिन जो किसान समय पर पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे अब पोर्टल दोबारा खुलने के बाद फसल का पंजीकरण 27 मार्च तक करवा सकते हैं।

उन्होने बताया कि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा निकट भविष्य में यूरिया, डीएपी आदि की उपलब्धता के लिए भी मेरी फसल मेरा-ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की आवश्यकता संभावित है। यही नहीं केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की ही रबी फसलों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए फसल पंजीकरण जरूरी है।

NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार
NEET PG 2025 Exam: NEET-PG 2024 पर फिर ब्रेक! 15 जून की परीक्षा अचानक स्थगित, अगली तारीख पर सस्पेंस बरकरार

उन्होंने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास पीपीपी आईडी या आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button