हरियाणा

Haryana News : एक ही जिला में 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला,जानिए किसने और क्यों किया

सत्य खबर, पंचकूला ।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नर ने आज 63 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं, जिनमें 1 उप निरीक्षक और 10 सहायक उप निरीक्षकों सहित कुल 63 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इस स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रशासनिक फेरबदल विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कदम पंचकूला पुलिस की ओर से नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। विभाग में सुधार के लिए समय-समय पर ऐसे फेरबदल आवश्यक होते हैं, जो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ प्रेरित कर सकें और विभाग की उत्पादकता को बढ़ा सकें।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button