ताजा समाचारहरियाणा

Haryana : हरियाणा में इस जिले के अंडरपास की बदलेगी तस्वीर, बनाए जाएंगे वर्टिकल गार्डन

Haryana : हरियाणा में फरीदाबाद के अंडरपास अब अपने नए रूप में नजर आएंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। इन अंडरपास स्वच्छता के संदेश के साथ वर्टिकल गार्डन भी बनाए जाएंगे।

 

Haryana : हरियाणा में फरीदाबाद के अंडरपास अब अपने नए रूप में नजर आएंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। इन अंडरपास स्वच्छता के संदेश के साथ वर्टिकल गार्डन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक अंडरपास पर दोनों तरफ बड़ी लाइट लगाई जाएगी। जिससे रात के समय अंडरपास पर अंधेरा न हो।

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

अगले सप्ताह से काम शुरू
निगम के अनुसार मेवला महाराजपुर अंडरपास पर अगले सप्ताह से काम शुरू कर दिया जाएगा। पिछले काफी समय निगम अंडरपास में सुधार को लेकर काम कर रहा है। ओल्ड फरीदाबाद और NHPC अंडरपास में दोनों तरफ गेट लगाए गए हैं। दरअसल इन अंडरपास में वर्षा के समय भारी जलभराव हो जाता है। जलभराव के दौरान वाहन फंस जाते हैं।

निगम ने यह अंडरपास फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण को सौंप दिए हैं। लेकिन अंडरपास के सुंदरीकरण का जिम्मा निगम को ही सौंपा गया है। यहां पर पेंटिंग के साथ-साथ संदेशात्मक तस्वीर बनाई जाएंगी। इसको लेकर दिल्ली के कई अंडरपास का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

Back to top button