हरियाणा

हरियाणा : सडक़ हादसे में गई दो की जान

सत्य खबर , फतेहाबाद। 

फतेहाबाद के गांव गिल्लांखेड़ा के पास लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ट्रैक्टर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल लाया गया है। हादसा ट्रैक्टर के अचानक से ब्रेक लगाने के कारण हुआ बताया गया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

जानकारी के अनुसार सिरसा के थेहड़ मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बलबीर व उसका साथी 50 वर्षीय राजू लकड़ी के आरे पर मजदूरी का काम करते थे। वे कल रतिया क्षेत्र में लकड़ी के गुटके भरने के लिए आए थे और रात को ट्राली में गुटके लोड कर वापस सिरसा की तरफ जा रहे थे।

ट्रैक्टर बलबीर सिंह चला रहा था। बताया जा रहा है कि सड़क पर कोई जानवर आने पर ब्रेक लगाने पर गांव दरियापुर व गिल्लांखेड़ा गांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

सूचना पाकर आज सुबह मृतकों के परिजन फतेहाबाद नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था। बलबीर अपने पीछे एक लड़का व दो लड़कियां तथा राजू अपने पीछे एक लड़की छोड़ गया है।

Back to top button