हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने इन जिलों में अलर्ट किया जारी

Haryana Weather: हरियाणा में 29 जनवरी तक ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बन सकती है।

प्रदेश में रात्रि तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर और पाला जमने की संभावना है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

29 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम शुष्क और साफ़ रहेगा। दिन के समय चमकदार धूप रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, हिमालय की बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर बढ़ने के कारण ठंड का असर बढ़ा है। यह स्थिति तब बनी जब पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और एनसीआर से आगे निकल गया।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button