ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Weather Udpate: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से बढ़ा दिन का तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। हरियाणा में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है।

 

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। हरियाणा में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ट्रेनिंग एयर होस्टेस यौन उत्पीडन मामले में आरोपी गिरफ्तार,800 CCTV कैमरों की खंगाली गई फ़ुटेज
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ट्रेनिंग एयर होस्टेस यौन उत्पीडन मामले में आरोपी गिरफ्तार,800 CCTV कैमरों की खंगाली गई फ़ुटेज

प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इन शहरों में करनाल, हिसार, नारनौल, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ , पानीपत और सोनीपत जिले शामिल हैं।

रात के तापमान में गिरावट
हिसार में रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। हिसार में रात्रि का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद शहर पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।

Gurugram News: गुरुग्राम निगम के SDO व JE को ग्वाल पहाड़ी में वन विभाग की भूमि पर सड़क बनाना महंगा पड़ा काटे चालान
Gurugram News: गुरुग्राम निगम के SDO व JE को ग्वाल पहाड़ी में वन विभाग की भूमि पर सड़क बनाना महंगा पड़ा काटे चालान

कल से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानों तो आने वाले 2 दिनों में 9 और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा के मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तरी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

Back to top button