हरियाणाताजा समाचार

Haryana Weather Update: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसन विभाग के अनुसार 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसन विभाग के अनुसार 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज कई प्रदेशों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्यम क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ट्रफ सक्रिय है, जिसकी स्थिति समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर लगभग 74 डिग्री पूर्व देशांतर और 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में है।

मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ या विंड डिसकंटिन्यूटी (हवा में अस्थिरता) छत्तीसगढ़ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक महाराष्ट्र के रास्ते फैली हुई है। पूर्वोत्तर असम के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?
Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी संभव है।

पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान, झारखंड में हल्की से मध्यम बरसात के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बरसात हुई। गंगा तटीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई।

Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति

बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान झारखंड, उत्तर ओडिशा और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Back to top button