ताजा समाचार

हरियाणा मौसम अपडेट : जानिए नए साल पर अपने जिले का हाल

सत्य ख़बर, चण्डीगढ़ ।
मौसम विभाग ने 13 जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं।

मंगलवार को 4 जिलों में हालात खराब रहे, जहां दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों में रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। प्रदेश में कोहरे के कारण 30 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसमें 19 ट्रेनें 30 मिनट से 6 घंटे तक देरी से चलीं। 11 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान
Delhi News: अब दिल्ली में कृत्रिम बारिश! IIT कानपुर से मिलकर सरकार ने बनाई मास्टर प्लान

नारनौल यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है कि 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की ओर से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। इसके कारण नमी बढ़ने से राज्य के अधिकांश इलाकों की ऊपरी सतह पर कोहरे की सफेद चादर छाने के आसार हैं। इससे एक बार फिर से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

बारिश के आसार
डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 1 जनवरी को पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालांकि, इसका असर हरियाणा में नहीं दिखेगा। इसके असर से ठंड थोड़ी कम हो सकती है।

रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है।वहीं, मौसम विभाग ने 3 जनवरी से मौसम में बदलाव होने के संकेत दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में 4 और 5 जनवरी को बारिश के आसार बन सकते हैं।

Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश
Punjab News: पाकिस्तान के लिए भारत में चल रहा था बड़ा जासूसी नेटवर्क! पंजाब पुलिस ने किया यूट्यूबर का पर्दाफाश

Back to top button