हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: होली पर इन जिलों में गड़बड़ होने की संभावना

Haryana weather update: possibility of disturbances in these districts on Holi

सत्य ख़बर, चंडीगढ़ : हरियाणा में इस बार होली पर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने इसको देखते हुए 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है। सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इनमें यमुनानगर में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। दिन का पारा 31 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। पहला विक्षोभ 20 मार्च की रात से एक्टिव होगा और दूसरा 23 मार्च की रात से एक्टिव होगा।

हरियाणा में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली से पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। होली के दिन यानी 24 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 25 मार्च से फिर से मौसम खुश्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा।

Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां
Panchkula Firing: बिश्नोई गैंग का नाम लेकर हमला, अमरावती मॉल के बाहर चली गोलियां

हरियाणा के राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से लगते जिलों में दो दिन पहले मौसम में बदलाव देखा गया था। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चली थी।

Back to top button