राष्‍ट्रीय

Haryana Weather Updates : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सत्य खबर, हिसार।
हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें इंद्री, रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकूला शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि यहां हल्की से मध्यम बारिश आ सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। रविवार सुबह पंचकूला और पानीपत में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के 6 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। 17-18 सितंबर को भी प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में दर्ज की गई। यहां 81.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता के चलते पिछले 24 घंटे में 15.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। मानसून सीजन में अब तक 390.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 401.1 मिलीमीटर से महज 3 फीसदी ही कम है। जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8, 2020 में 440.6, 2021 में 668.1, 2022 में 472, 2023 में 390 और 2024 में सिर्फ 97.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कम बारिश होने के कारण सूबे के धान पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है।

Amit Shah बिना दवा जी रहे हैं स्वस्थ जीवन! जानिए उनका फिटनेस मंत्र
Amit Shah बिना दवा जी रहे हैं स्वस्थ जीवन! जानिए उनका फिटनेस मंत्र

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 18 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ उत्तर दिशा की ओर सामान्य स्थिति में रहेगी तथा अरब सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण प्रदेश में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

Mithun Chakraborty की मांग ने मचाई हलचल! क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन?"
Mithun Chakraborty की मांग ने मचाई हलचल! क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

Back to top button