मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के काफिले तक पहुंचे

Satyakhabarindia

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गौ-बैक के नारे, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

सत्य खबर हरियाणा

Congress shows Black Flag : गुरुग्राम में आज उसे समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ग्रीवेंस की मीटिंग के बाद गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-एच युवा उद्यमियों के साथ चौपाल कार्यक्रम के लिए निकले थे। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव की अगुवाई में 15 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अचानक जेब में रखा काला कपड़ा निकाला और मुख्यमंत्री के काफिले को दिखाने लगे। काफिले के साथ चल रही गाड़ियों में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी : प्रदेश प्रभारी के सामने भिड़े दो विधायक

मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Go Back के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री का विरोध किए जाने का नजारा जब यहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा तो वह मौके पर दौड़े आए और उन्होंने कांग्रेसियों को सड़क से हटाया।

दरअसल, गुड़गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान को जोरशोर से चलाया जा रहा है। डीएलएफ में पीजी सील किए जाने के साथ ही तोड़ फोड़ की जा रही है। पुराने गुड़गांव के भी हालात कुछ इसी तरह के हो गए हैं जहां नगर निगम का बुलडोजर अपना कहर बरपा रहा है। इसके विरोध में पिछले दिनों कांग्रेसियों ने डीएलएफ के निवासियों के साथ पंचायत भी की थी, और मुख्यमंत्री सहित गुड़गांव प्रशासन को चेतावनी भी दी थी। आज जब मुख्यमंत्री गुड़गांव में कष्ट निवारण समिति की बैठक में आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री का विरोध कर दिया। जोन हॉल मेंं आयोजित होने वाली बैठक के लिए जब मुख्यमंत्री का काफिला सिविल लाइन्स रोड से गुजरा तो कांग्रेसी एक साथ एकत्र होकर सड़क पर आ गए और मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर के मुताबिक, आज मुख्यमंत्री गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जेन-जी के साथ संवाद करने जा रहे हैं। इसी यूनिवर्सिटी में कई खामियां हैं। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट तक नहीं आया है। जो छात्र यहां से पासआउट हो चुके हैं उन्हें मार्कशीट तक नहीं मिली है। वहीं, ट्रांसपोर्टेशन की भी सुविधा नहीं है। इसके अलावा भी कई अनेक खामियां हैं जिन्हें प्रदेश सरकार ने नजरअंदाज किया है। गुड़गांव की दशा सुधारने की बजाय लगातार खराब की जा रही है। इसी के विरोध में ही आज वह सड़कों पर उतरे और कांग्रेस के अन्य जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का विरोध किया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने गुड़गांव प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान वर्धन राव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे थे। वे गुरुग्राम में जेन जी को टारगेट करने के लिए भाजपा पार्टी ने एक टॉस्क दिया है कि जो नौजवान और युवा आपके खिलाफ है, जाकर के उनसे बात करो, संवाद करो उनसे, तो नायब सिंह सैनी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी के बब्बर शेरों ने काले झंडों के साथ स्वागत किया। ये स्वागत इसलिए किया कि जिस गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आप जा रहे हो, उस यूनिवर्सिटी के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स का अभी तक रिजल्ट नहीं आया है। इस गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सरकार ने शून्य सुविधाएं दे रखी हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी संस्था पर लगा ₹5 करोड़ का जुर्माना रद्द
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी संस्था पर लगा ₹5 करोड़ का जुर्माना रद्द

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बस और ट्रांसपोर्टेशन की कोई सुविधा नहीं है। यूनिवर्सिटी के इतने बदतर हालात हैं, मुख्यमंत्री साहब, उन हालात पर भी जाकर चर्चा करें। इसलिए शहीद भगत सिंह ने कहा था कि बहरों को सुनाने के लिए धमाके की ज़रूरत होती है। आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को छात्रों की गूंज सुनाई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथियों ने छोटा सा धमाका किया और मुख्यमंत्री का घेराव किया है। हम मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहते हैं कि आप सप्ताह में तीन दिन गुरुग्राम आते हैं। जो गुरुग्राम में तोड़फोड़ की व्यवस्था चल रही है। जो अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर तानाशाही गुंडागर्दी चल रही है, आप उस पर भी ध्यान दें।

सीएम सुरक्षा और इंटेलिजेंस में चूक

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदर्शनकारियों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले में स्थानीय प्रशासन और इंटेलिजेंस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस सुरक्षा चूक की जानकारी गृह विभाग तक भी पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक कल तक संभावित विरोध प्रदर्शन और वीआईपी रूट पर हंगामे की पहले से कोई भनक नहीं थी, लेकिन देर रात उच्च अधिकारियों को इनपुट मिला। देर रात को पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को फोन करके पूछा भी था, लेकिन इसके बाद भी सीएम रूट पर सख्ती नहीं बरती जाना गंभीर विषय है। प्रदर्शनकारियों का मुख्यमंत्री के काफिले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाना सीधे तौर पर ग्राउंड पर मौजूद टीम पर सवाल है।

बीजेपी की नई टीम की पहली बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान
बीजेपी की नई टीम की पहली बैठक में ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस के खिलाफ देशव्यापी अभियान का ऐलान

 

#Haryana #Gurugram #SecurityLapse #Congress #PoliticalProtest #BlackFlags #ChiefMinister #PublicSafety #PoliticalDemonstration #CivicEngagement #GovernmentAccountability #ProtestRights #PoliticalAwareness #CivilSociety #DemocracyInAction #PoliticalActivism #SocialJustice #CurrentAffairs #NewsUpdate #IndiaPolitics

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top