Sonipat News: नेशनल हाईवे-44 पर हथियारबंद नकाबपोशों ने की लूट, शराब की दुकान से कैश लेकर फरार

Satyakhabarindia

Sonipat News: सोनीपत जिले के बहालगढ़ इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे-44 पर स्थित जी टाउन शराब के ठेके पर हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। तीन बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर दुकान पर पहुंचे और जैसे ही अंदर घुसे तो वहां मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराया धमकाया। बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकी देकर दुकान से कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर दूर हुई वारदात

सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बहालगढ़ पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर घटित हुई। पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने दुकान से कितनी नकदी लूटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सटीक रकम का खुलासा किया जाएगा।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

Sonipat News: नेशनल हाईवे-44 पर हथियारबंद नकाबपोशों ने की लूट, शराब की दुकान से कैश लेकर फरार

क्राइम ब्रांच की कई टीमें मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही हाईवे के किनारे बने ढाबों, पेट्रोल पंपों और अन्य दुकानों के कैमरों को भी चेक किया जा रहा है ताकि बदमाशों के वाहन और उनकी पहचान का कोई सुराग मिल सके।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस का दावा जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीरता से लिया गया है और बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध गाड़ियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय लोगों और शराब ठेके के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की योजना पहले से तैयार थी और उन्होंने दुकान की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी थी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी लेकिन इसमें भी 44 लाख से ज्यादा संदिग्ध मतदाता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top